फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Make GIDA a robust and leading industrial hub: Nandi

गीडा को एक सशक्त और अग्रणी औद्योगिक हब बनाएं : नंदी

Mon, 14 Sep 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Make GIDA a robust and leading industrial hub: Nandi
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय में रविवार को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने नवनिर्मित रिसेप्शन कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने गीडा को एक सशक्त और अग्रणी औद्योगिक हब बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने तथा सभी निवेशकों व उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंद्धी ने गीडा सेवा पोर्टल पर उपलब्ध 21 सेवाओं का निरीक्षण किया एवं आवंटियों द्वारा जमा की गई धनराशि एवं ड्यूज भी देखे। सेवा पोर्टल कंपनी के कार्य की गुणवत्ता सही नहीं पाए जाने पर मंत्री ने कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में पारदर्शिता हो और गलत बयान देने पर बैड इंट्री दर्ज कराएं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि नया रिसेप्शन कक्ष उद्यमियों के लिए एकल सुविधा केंद्र की तरह काम करेगा। उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग अनुभागों में जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ संबंधित कार्यों में तत्परता से सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का ध्येय है कि स्थानीय स्तर पर नए उद्योगों की स्थापना को और गति मिले तथा युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को ऊंचाई मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सभागार में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में गीडा की प्रगति, उपलब्धियों, वर्तमान में संचालित परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गीडा के अलग-अलग अनुभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की प्रगति की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने प्राधिकरण की उपलब्धियों और अब तक की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की भी जानकारी मंत्री को दी।
बैठक में एसीईओ रामप्रकाश, जीएम फाइनेंस धीरेंद्र प्रताप सिंह, सामान्य महाप्रबंधक केएन श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक सत्यपाल भाटी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


-
आपत्तियां या लंबित विवरण की मांगी रिपोर्ट
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने पूछा कि कालेसर, माही, भीटी रावत, नरकटहा, भगवानपुर, चकभोग, हरपुर एवं सकरदहिया ग्रामों के कृषकों से सीधे भूमि क्रय करने एवं भूमि अधिग्रहण के माध्यम से अर्जित भूमि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम क्यों है? जिस पर अधिकारियों द्वारा किसानों में मतभेद कारण बताया गया। मंत्री ने कहा कि मानचित्र स्वीकृत समय सीमा के अंतर्गत ही किया जाए, जो भी आपत्तियां हैं, या लंबित है तो विवरण दिया जाए। इसके बाद उन्होंने भूखंडों के आवंटन में पूछा कि रिक्त क्यों हैं। कहा कि विज्ञापन निकालकर निष्पादित किया जाए। उन्होंने लीज डीड निस्तारित करने के लिए कहा कि जो वाद लंबित हैं, उसका जल्द निस्तारण किया जाए।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर रखें निगरानी
मंत्री ने गीडा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए। विकास कार्यों का लाभ समय से उद्यमियों तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया। समय सीमा में ही मानचित्र स्वीकृत करने और आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

-
औद्योगिक इकाइयों में मनाया जाएगा ‘सेवा ही संकल्प’ दिवस
समीक्षा बैठक में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर गीडा के सभी सेक्टरों में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में ‘सेवा ही संकल्प’ दिवस मनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए औद्योगिक इकाइयों में सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed