फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Make arrangements to take him to the hospital, get him admitted and get treated

Gorakhpur News: हॉस्पिटल ले जाने की करें व्यवस्था, भर्ती कराकर कराएं इलाज

Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements to take him to the hospital, get him admitted and get treated
जनता दर्शन : एक महिला की पीड़ा सुनकर सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित की समस्या का तत्परता से हो निस्तारण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित दिग्विजयनाथ सभागार में आयोजित जनता दर्शन में 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। एक महिला ने अपने परिजन के इलाज में आर्थिक दृष्टि से लाचार होने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल में भर्ती कराकर समुचित इलाज की व्यवस्था कराएं। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाए।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कहा कि समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज में आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।





सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की प्रार्थना की। गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed