फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Major action by the party following the expulsion of SP leader Anshuman Singh

Gorakhpur News: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंची पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारने की गूंज, सभी कमेटियां भंग

Mon, 05 Oct 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Major action by the party following the expulsion of SP leader Anshuman Singh
- सपा नेता अंशुमान सिंह के निष्कासन के बाद पार्टी की ओर से बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

- शनिवार काे जिलाध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस में बैठने के लिए कुर्सी को लेकर हुआ था विवाद


गोरखपुर। सपा जिलाध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस में कुर्सी पर बैठने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारने की गूंज केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंंची है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला, महानगर और सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। इस संबंध में उनके निजी सचिव गंगाराम की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।
सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम शनिवार दोपहर दो बजे प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे थे। उनकी प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी कि इसी बीच सपा नेता और बांसगांव के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह, उनके दो बेटे और समर्थक पहुंच गए। जिलाध्यक्ष के पास बैठने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी से उनका विवाद होने लगा। आरोप है कि अंशुमान सिंह के बेटे ने उनके साथ मारपीट की। पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हो गया। इसे संज्ञान में लेते हुए शनिवार शाम को पार्टी प्रदेश नेतृत्व में अंशुमान सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पार्टी में हलचल तेज हो गई थी। इसी बीच रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के निजी सचिव की ओर से पत्र जारी कर बताया गया कि गोरखपुर में जिला, महानगर कार्यकारिणी के साथ सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। यह फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से लिए गए हैं। पार्टी कार्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed