फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahrajganj News: Youth dies after being crushed by tractor, creates chaos

Gorakhpur News: ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत, मचा कोहराम

Thu, 21 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Youth dies after being crushed by tractor, creates chaos
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक निवासी सोनू नायक बुधवार की सुबह ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धनहा नायक निवासी सोनू नायक खेत जोतने के लिए बुधवार की सुबह अपने घर से ट्रैक्टर लेकर जाने की तैयारी कर रहा था। रोटावेटर जोड़ते समय ट्रैक्टर अचानक पीछे की तरफ चल दिया जिसके चपेट में आने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन उसे सीएचसी परतावल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू बेहद हंसमुख व मिलनसार युवक था।
विज्ञापन

उसका परिवार बैंकाक में रहता है। घटना की जानकारी होते ही पिता परिवार सहित वहां से घर के लिए निकल गये। मृतक सोनू स्काउटिंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर चुका है। सोनू की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पिता के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed