फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mahesh navami 2021 celebrated time puja vidhi and katha

Mahesh Navami 2021: जानिए कब मनाई जाएगी महेश नवमी, ये है समय और व्रत विधि

Fri, 18 Jun 2021 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 04:30 PM IST
सार

महेश नवमी के पावन अवसर पर भगवन शिव तथा माता पार्वती की पूजा-आराधना की जाती है। इस साल महेश नवमी 19 जून 2021 को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
mahesh navami 2021 celebrated time puja vidhi and katha
भगवान शंकर। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

महेश नवमी का पर्व 19 जून दिन शनिवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। वैसे तो इस पर्व को कोई भी मना सकता है, लेकिन माहेश्वरी समाज के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति भगवान शिव के वरदान से ही हुई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


महेश नवमी की पूजा विधि
पंडित बृजेश पांडेय ने बताया कि महेश नवमी के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें। जलाभिषेक के बाद भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित करें। शिव मंत्र के जप के साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन


महेश नवमी व्रत कथा
पंडित अरविंद गिरि ने बताया कि माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे। एक बार शिकार के दौरान उन्हें ऋषियों ने श्राप दे दिया। तब इस दिन भगवान शिव ने उन्हें श्राप से मुक्त कर उनके पूर्वजों की रक्षा की। इसके साथ ही उन्हें हिंसा छोड़कर अहिंसा का मार्ग बताया। महादेव ने अपनी कृपा से इस समाज को माहेश्वरी नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed