फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahatma Gandhi PG College's 57th Foundation Day celebrated with great pomp

Gorakhpur News: धूमधाम से मनाया गया महात्मा गांधी पीजी कॉलेज का 57वां स्थापना दिवस

Sat, 20 Sep 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi PG College's 57th Foundation Day celebrated with great pomp
महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। अमर उजाला

विज्ञापन
- 17 विषयों के विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान, विभिन्न कार्यक्रमों से रहा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज का 57वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल 17 विषयों के विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान से छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया।
यूजी में रसायन विज्ञान के छात्रों के लिए ''''क्रोमैटोग्राफी'''' विषय पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. आलोक चौधरी व पीजी छात्रों के लिए डीडीयू के प्रो. निखिल कांत शुक्ल ने ''''एक्स-रे'''' विषय पर व्याख्यान दिया। विभिन्न विभागों में आयोजित व्याख्यानों में डीडीयू के भौतिकी के प्रो. उमेश याादव, नेहरू कॉलेज, महराजगंज की डॉ अपर्णा राठी, डॉ सिराज वजी, प्रो. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. संजय मिश्र, डॉ. गरिमा सिंह, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. बीएन प्रसाद आदि विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। संचालन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव और आभार ज्ञापन संयोजक प्रो. महेश यादव ने किया।
विज्ञापन

---
श्रेयांस और स्मिता रहीं विजेता
इस अवसर पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बालक वर्ग में श्रेयांश पांडेय प्रथम, रणवीर यादव द्वितीय, ईशान भारती तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्मिता सिंह प्रथम, अंजली सिंह द्वितीय व प्रियंका सिंह तृतीय रहीं। समापन समारोह में प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय व प्राचार्य प्रो. अनिल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed