फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj to Bihar go easy seven stations will be built

बदल रहा है गोरखपुर: महराजगंज-बिहार की राह होगी आसान, बनेंगे सात स्टेशन

Tue, 29 Aug 2023 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

योजना के मुताबिक इस रूट पर आनंदनगर, महराजगंज और घुघली क्राॅसिंग स्टेशन होंगे, जबकि चार हॉल्ट स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इस रेल मार्ग पर कुल 9 बड़े एवं 14 छोटे पुल बनाए जाएंगे। रेल लाइन के निर्माण के लिये 191.059 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Maharajganj to Bihar go easy seven stations will be built
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Shutterstock

विस्तार

आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज 52.7 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के बिछने से बिहार की ट्रेनों को चलाने के लिए एक नया वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। साथ ही महराजगंज में एक बड़ा इलाका रेल सेवा से सीधे जुड़ जाएगा।

विज्ञापन


इस मार्ग से अगर ट्रेनें चलाई जाएंगी तो 42 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। नई रेल लाइन पर महराजगंज स्टेशन और चार नए हॉल्ट स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर 958.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल मंत्रालय ने 20 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भाई के डॉक्टर बनने के सपने के लिए छोटी बहन ने भुला दिए अपने अरमान, मिशाल हैं 'मंजूलता'
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक, इस लाइन के बिछने के बाद दिल्ली-मुंबई से आने वाली ऐसी ट्रेनें जो नरकटियागंज-रक्सौल जाती हैं, उन्हें चलाया जाएगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मालगाड़ियों को इस रास्ते भेजा जाएगा। इससे गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों के संचालन का दबाव भी कम होगा। इस नई रेल लाइन पर शुरू से ही विद्युतीकृत भी किया जाएगा। इसका लाभ इस क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी मिलेगा।
 

ये स्टेशन होंगे

योजना के मुताबिक इस रूट पर आनंदनगर, महराजगंज और घुघली क्राॅसिंग स्टेशन होंगे, जबकि चार हॉल्ट स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इस रेल मार्ग पर कुल 9 बड़े एवं 14 छोटे पुल बनाए जाएंगे। रेल लाइन के निर्माण के लिये 191.059 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: चार यार...खेत में झंडे लगाकर करते हैं धोखे का कारोबार

रेल लाइन के सिविल कार्य के लिए 875.30 करोड़ रुपये, सिग्नल व टेलीकॉम कार्य के लिए 18.17 करोड़ और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए 64.26 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के इस सेक्शन की रेल लाइन के तैयार होने पर कुल लागत 958.27 करोड़ रुपये का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed