फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj: Outrage over the murder of advocate Gaurav demand to arrest the killers

महाराजगंज: अधिवक्ता गौरव की हत्या पर आक्रोश, हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

Tue, 22 Mar 2022 11:04 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Mar 2022 11:04 PM IST
सार

पोस्टमार्टम हाउस से घर पर शव पहुंचने पर परिजन व शुभचिंतक आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। शव की गाड़ी को फरेंदा रोड पर बीच खड़ा कर दिया गया। इसके बाद पुलिस से नोक झोंक होने लगी।

विज्ञापन
Maharajganj: Outrage over the murder of advocate Gaurav demand to arrest the killers
Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्री नगर के रहने वाले गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या के विरोध में मंगलवार सुबह सात बजे परिजनों ने करीब 15 मिनट फरेंदा रोड जाम किया, तो दोपहर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी लोगों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा कि जब तक हत्यारोपित गिरफ्तार नहीं होंगे, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस से गाड़ी पर शव सब्जी मंडी के पास मृतक के घर लाया गया। यहां मृतक के मामा नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों के साथ उपस्थित रहे। घर पर शव आते ही परिजन आक्रोशित हो गए। शव की गाड़ी को फरेंदा रोड पर बीच खड़ा कर दिया गया। इसके बाद पुलिस से नोक झोंक होने लगी। सीओ निचलौल डीके उपाध्याय ने परिजनों को समझाकर करीब 15 मिनट में जाम समाप्त करा दिया।

विज्ञापन

यहां पर लोगों का आना जाना लगा रहा। सभी लोगों ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारोपितों की तत्काल गिरफ्तार की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी, छोटेलाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, नूर आलम , छोटेलाल गुप्ता, अरूणेश शुक्ला, आकाश श्रीवास्तव, गौतम अग्रहरी, इंद्र कैलास गौंड, शशांक तिवारी, विराट गिरी, धनंजय, टिंकू मिश्रा, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।

उधर, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिअवक्ताओं ने फरेंदा रोड पर प्रदर्शन किया। मृत गौरव अधिवक्ता भी थे। इस वजह से अधिवक्ता समाज में भी आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौपा। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता ने मोर्चा संभाला और सभी को समझाने में जुटे गए।

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मृत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाय। हत्यारोपितों की तत्काल गिरफ्तारी हो। कोतवाल की भूमिका संदिग्ध है, उनको निलंबित किया जाय। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए जरूरी प्रबंध किए जाय। उन्होंने कहा कि अगर चार सूत्री मांगों पर शासन प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो अधिवक्ता आन्दोलन करेंगे। इस दौरान महामंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सुधांशु के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता भी पहुंचे

अधिवक्ता एवं भाजयुमो नेता गौरव के हत्या की खबर सुनकर शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता ओम प्रकाश त्रिपाठी हरपुर बेलहिया से महराजगंज पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बधाया। उन्होंने बताया कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विधायक भी पहुंचे सांत्वना देने

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास समेत अन्य दलों के लोग भी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों का ढांढ़स बधाया।

आठ घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन

मृत गौरव जायसवाल के परिजनों को मनाने में सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे पुलिस प्रशासन को जूझना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हुए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। अंतिम संस्कार करने के लिए सभी लोग त्रिमुहानी घाट पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed