{"_id":"61cee0b2b8e3671c62103b25","slug":"maharajganj-herbal-garden-will-be-developed-in-nine-ayurvedic-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: नौ आयुर्वेदिक अस्पतालों में विकसित होंगे हर्बल गार्डेन, लगाए जाएंगे आकर्षिक करने वाले औषधीय पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: नौ आयुर्वेदिक अस्पतालों में विकसित होंगे हर्बल गार्डेन, लगाए जाएंगे आकर्षिक करने वाले औषधीय पौधे
Fri, 31 Dec 2021 04:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Dec 2021 04:22 PM IST
सार
आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हर्बल गार्डेन का विकास किया जाएगा। इससे न सिर्फ सेंटर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि यह मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों के बेहतर ज्ञान का माध्यम भी बनेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज जिले के नौ आयुर्वेदिक अस्पतालों में हर्बल गार्डेन भी विकसित किए जाएंगे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में चयनित इन अस्पतालों में आने वालों को बेहतर इलाज मिलने के साथ ही एक ऐसा माहौल मिलेगा, जिससे वे औषधीय पौधों की उपयोगिता को समझ सकें और उनकी मदद से अपने को सेहतमंद रखने के बारे में भी जानकारी बढ़ा सकें।
विज्ञापन
जिले में निजी भवन में चलने वाले रामपुर बल्डीहा, ठूठीबारी, बैठवलिया, नरकटहा, सोहगीबरवा, सेवतरी, अड्डा बाजार, मिठौरा व सोनौली के अस्पताल को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के साथ ही अच्छा प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हर्बल गार्डेन को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे तथा आमजन को उसके बारे में जानकारी देने से संबंधित विवरण को प्रदर्शित किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हर्बल गार्डेन का विकास किया जाएगा। इससे न सिर्फ सेंटर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि यह मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों के बेहतर ज्ञान का माध्यम भी बनेगा।
विज्ञापन
हर्बल गार्डेन में इन पौधों की होगी उपलब्धता
हर्बल गार्डेन में तुलसी, नीम, एलोवेरा, गिलोय, सहजन, पाताल, कुई, अदरक, हल्दी, कालमेघ के साथ लगभग 20 प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे।
प्रत्येक गार्डेन पर व्यय होंगे 20 हजार
जिले के सभी नौ आयुर्वेदिक अस्पतालों में हर्बल गार्डेन को विकसित करने पर कुल 1.80 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। प्रत्येक गार्डेन को 20 हजार रुपये की लागत से आकर्षक बनाया जाएगा।