{"_id":"61459c6d166beb08bd5b88c3","slug":"mahant-digvijay-nath-death-anniversary-special-life-journey-started-appearing-on-walls-of-park-by-mural-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि विशेष: पार्क की दीवारों पर दिखने लगा महंत दिग्विजयनाथ का अक्स, 23 को केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि विशेष: पार्क की दीवारों पर दिखने लगा महंत दिग्विजयनाथ का अक्स, 23 को केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण
Sat, 18 Sep 2021 01:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:29 PM IST
सार
म्यूरल पेंटिंग के जरिये उकेरी जा रही महंत दिग्विजयनाथ की जीवन यात्रा। 23 सितंबर को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
दिग्विजयनाथ पार्क में लगाई जा रही म्यूरल पेंटिंग और ऑर्नामेंटल लाइट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल के पास स्थित पार्क की दीवारों पर महंत दिग्विजयनाथ का अक्स दिखने लगा है। म्यूरल पेंटिंग के जरिये कलाकार पार्क की दीवारों पर उनकी जीवन यात्रा को उकेरने में जुटे हैं। 23 सितंबर को पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा का अनावरण व मंच का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि भी है।
दिग्विजयनाथ पार्क में सर्किट हाउस की ओर महंत दिग्विजयनाथ की करीब 12 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने ही एक भव्य स्थायी मंच भी बनाया गया है। मंच पर पत्थर लगाने का काम चल रहा है। प्रतिमा के पीछे की दीवार पर लगाई जा रही म्यूरल पेंटिंग के जरिये महंत दिग्विजयनाथ के जीवन की प्रमुख घटनाओं को उकेरा जा रहा है। इसमें राम मंदिर के लिए किया गया उनका संघर्ष भी दिखेगा।
वहीं पार्क की खूबसूरती और बढ़ाने के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें भी लगाई जा रही हैं। खुद जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह पार्क के कामों की निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार को भी निरीक्षण कर कामों का जायजा लिए। इस दौरान महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा के कुलसचिव प्रदीप राव, एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह व महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बड़ी पार्किंग और ओपन जिम की भी सुविधा
महंत दिग्विजयनाथ पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई गई है। ठीक उससे सटे त्रिकोण आकार का पाथ वे बनाया जा रहा है। इसके बीच में ओपेन जिम होगा और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की जाएगी। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क होगा जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। म्यूरल पेंटिंग लगाने का काम चल रहा है। पार्क की खूबसूरती के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें भी लगाई जा रही हैं। गाड़ियों को पार्क करने के लिए बड़ी पार्किंग और ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है।