फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahant Avadyanath statue will be installed in new building complex of Municipal Corporation Gorakhpur

गोरखपुर: नगर निगम के नए भवन परिसर में लगेगी महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा, प्रस्ताव पास

Sun, 19 Sep 2021 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Sep 2021 11:45 AM IST
सार

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव किए गए पास, उपसभापति ने रखा था ब्रह्मलीन संत की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव।

विज्ञापन
Mahant Avadyanath statue will be installed in new building complex of Municipal Corporation Gorakhpur
नगर निगम की बैठक में मेयर, उपसभापति एवं नगर आयुक्त मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के नए भवन परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा लगाई जाएगी। नगर निगम कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। वहीं कार्यकारिणी की बैठक में इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार शाम नगर निगम सदन हाल में मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की 18वीं बैठक आयोजित हुई। इसमें 16वीं और 17वीं बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के अलावा 15वीं बैठक की कार्रवाई के अनुपालन आख्या की भी पुष्टि की गई। इस दौरान उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने नगर निगम के नये भवन परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा। जिसे कार्यकारिणी ने प्रस्ताव की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन द्वारा एक आदमकद प्रतिमा नगर निगम, गोरखपुर को देने की स्वीकृति प्रदान करें।
विज्ञापन


संभव न होने पर नगर निगम स्वयं अपने संसाधनों द्वारा उक्त कार्य को कराएगा। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि जो भी ठेकेदार निविदा का बहिष्कार करता है उसको भविष्य में निविदा से वंचित कर दिया जाए। मेयर ने दलगत भावना से उठकर जनहित के मुद्दों पर एकमत होने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उनकी दीर्घायु होने की प्रार्थना के साथ बैठक संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जलभराव के लिए सीएंडडीएस और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ पास हुआ निंदा प्रस्ताव

कार्यकारिणी की बैठक में शहर में हुए जलभराव पर भी विशेष विचार विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने कहा कि जलभराव से निजात के लिए नगर निगम ने काफी बेहतर कार्य किया है, लेकिन कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की वजह से शहर के लोगों को बारिश में हुए जलभराव से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पीडब्ल्यूडी एवं सीएंडडीएस द्वारा नगर निगम के मेयर, नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियंता के सुझाव को दरकिनार करते हुए नाला का निर्माण कराया गया जो मुहल्लों में पूर्व से बनी सड़क एवं नाली के बेड से 2-3 फीट ऊंचा है। इसकी वजह से करीब 20 वार्डों में जलभराव हुआ और तीन लाख से भी ज्यादा आबादी प्रभावित हुई। सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पीडब्ल्यूडी एवं सीएंडडीएस के अभियंताओं के प्रति निन्दा प्रस्ताव पारित करते हुए उनके विरुद्ध शासन को नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का संस्तुति प्रेषित करने का निर्णय लिया।

बसियाडीह और इलाहीबाग पर आधुनिक एवं नई तकनीक युक्त पंप लगाने को मंजूरी
जियाउल इस्लाम, चंद्रप्रताप सिंह गोली, आलोक सिंह विसेन आदि ने शहर के जलभराव का मुद्दा उठाया। इस दौरान कहा गया कि वर्तमान में नदी का जलस्तर घटने के कारण सभी बंद रेगुलेटरों को खोल दिया गया है। लेकिन समय की जरूरत को देखते हुए बसियाडीह और इलाहीबाग रेगुलेटरों पर पूर्व में लगाए गए डीजल पंप और विद्युत पंप की क्षमता कम होने को देखते हुए आधुनिक और नई तकनीक वाले पंप लगाने की आवश्यकता है। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी।

जलभराव खत्म होने के बाद छिड़काव में तेजी लाने पर स्वीकृति
शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विधिवत सफाई, फॉगिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही कहा गया कि जलभराव खत्म होने को देखते हुए इसमें और तेजी लाई जाए।

सभी पार्षद लगा सकेंगे 30-30 स्ट्रीट लाइट प्वाइंट

आलोक सिंह विसेन ने शहर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट की कमी का मुद्दा उठाया। कहा कि विभिन्न वार्डों में जिन स्थानों पर बांस-बल्ली के सहारे विद्युत कनेक्शन लिया गया था, उन स्थानों पर मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में पोल लगाए गए हैं। कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर पोल नहीं लगाए गए हैं। नगर निगम कार्यकारिणी ने वहां भी पोल लगाते हुए प्रत्येक वार्डों में 30-30 नए पथ प्रकाश फिटिंग लगाने का निर्णय लिया। साथ ही जहां-जहां पथ प्रकाश बिंदु खराब हैं, कंपनी को पत्र भेजकर उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि स्ट्रीट लाइट प्वाइंट ईएसएसएल कंपनी के द्वारा लगाए गए हैं। ऐसे में बोर्ड से कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।  

मृत्यु या गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मिलेंगे दो लाख रुपये
नगर निगम के किसी भी पार्षद की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजन को नगर निगम निधि से दो लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। वहीं गंभीर रूप से बीमार पड़ने की स्थिति में इलाज के लिए मुख्यमंत्री कोष से मदद के लिए शासन से अनुरोध किया जाएगा। दरअसल बैठक के दौरान उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा और आलोक सिंह विसेन ने यह मामला उठाते हुए कहा कि कोरोना दैवीय आपदा के कारण सबी कुमार चौहान दिवंगत हो गए।

अभी तक शासन स्तर से कोई लाभ नहीं मिला। इसी प्रकार वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि भी कोरोना ग्रसित हुए जिनकी एक आंख खराब हो गयी है। इलाज चेन्नई होना है जहां अत्यधिक धन की आवश्यकता होगी। उपरोक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए तथा इनको भी कुछ सहायता राशि दी जाए। इसके बाद कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

महुई सुघरपुर में जलापूर्ति प्रभावित होने का मुद्दा भी उठा
पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह गोली ने महुई सुघरपुर वार्ड में पिछले दो-तीन दिनों से जलापूर्ति प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। कहा कि इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर आयुक्त ने जलकल जीएम को जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed