{"_id":"646bd2ef6b7af11cb3019156","slug":"mahakal-group-became-active-again-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-177464-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फिर सक्रिय हो गया महाकाल ग्रुप, प्रधान को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फिर सक्रिय हो गया महाकाल ग्रुप, प्रधान को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
गोरखपुर का महाकाल ग्रुप फिर सक्रिय हो गया है। अब गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव के ग्राम प्रधान वाजिद अली को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके पहले शनिवार को दो भाइयों को पीटे जाने में भी महाकाल ग्रुप का नाम सामने आया था। दोनों ही घटनाओं के बाद एक बार फिर महाकाल ग्रुप सुर्खियों में आ गया है। पुलिस दोनों ही मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
प्रधान वाजिद ने तहरीर में लिखा है कि जैनपुर गांव के रामनरेश, नहर विभाग की जमीन पर मकान बनाने पर विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं। आरोप है कि रामनरेश का बेटा दीपक निषाद, महाकाल ग्रुप का सदस्य है। 19 मई को इसी को लेकर रात दस बजे रामनरेश, ओमप्रकाश व नेबुलाल गुप्ता, दीपक निषाद ने उनके घर पर चढ़कर गाली और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की हरकत से परिवार वाले दहशत में है। पुलिस ने सोमवार की शाम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।