फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Magistrate recorded the statement of the innocent in BRD Medical College

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया मासूम का बयान

Wed, 25 Feb 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Magistrate recorded the statement of the innocent in BRD Medical College
- पीपीगंज थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला
विज्ञापन


गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के आई मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मजिस्ट्रेट ने भर्ती पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है। पुलिस ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची अपने दादा-दादी के साथ पीपीगंज के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने शुक्रवार को आई थी। रात करीब 11 बजे जयमाला कार्यक्रम के दौरान गांव का ही आरोपी अशोक निषाद कार्यक्रम में पहुंचा। उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर वहां से किनारे गांव के बाहर सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने खोजबीन की तो बच्ची बेहोश हालत में मिली। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। दो से तीन दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाए। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी व उसकी मां को जेल भिजवा दिया गया है। जल्द ही मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed