फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM will inaugurate Gyan Dairy today in Gorakhpur up

Gorakhpur: सीएम आज करेंगे ज्ञान डेयरी का उद्घाटन, 300 लोगों को प्रत्यक्ष 10 हजार को अप्रत्यक्ष मिलेगा रोजगार

Mon, 16 Oct 2023 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 09:49 AM IST
सार

सहजनवां तहसील क्षेत्र के गांव नरकटहा और भगवानपुर के 425 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा बनाया गया है। अब इसका विस्तारीकरण किया जा रहा है। वर्तमान क्षेत्र के बगल में 380 एकड़ और जमीन का अधिग्रहण होगा, जिससे भविष्य में नए उद्योगों को जमीन मिल सके।

विज्ञापन
CM will inaugurate Gyan Dairy today in Gorakhpur up
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपराह्न तीन बजे गीडा में लगे ज्ञान डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी। मुख्यमंत्री प्लांट का उद्घाटन करने के बाद वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

 

भीटी रावत के पास ज्ञान डेयरी का प्लांट लगा है। इस प्लांट में दूध व दूध से बने अन्य प्रोडक्ट बनेंगे। अत्याधुनिक ऑटोमेटिक मशीनों वाले प्लांट में करीब 300 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा गोरखपुर-बस्ती मंडल के करीब एक लाख पशुपालकों को भी अपना दूध बेचने के लिए नया मार्केट उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

 

इस प्लांट का उद्घाटन सोमवार को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए तीन दिन से परिसर में तैयारियां चल रही हैं। सीईओ गीडा अनुज मलिक ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से शुरू होगी जमीनों की रजिस्ट्रीगीडा क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए 380 एकड़ और जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। ये जमीनें चार गांवों ककना, बरउड़, चकभोग और चकफट्टा के किसानों की है। इसमें से चकभोग गांव के किसानों से सहमति भी मिल गई है। सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि पहले सोमवार से ही जमीनों की रजिस्ट्री कराने की तैयारी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते इसे अब मंगलवार से शुरू कराया जाएगा।

 

बता दें कि सहजनवां तहसील क्षेत्र के गांव नरकटहा और भगवानपुर के 425 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा बनाया गया है। अब इसका विस्तारीकरण किया जा रहा है। वर्तमान क्षेत्र के बगल में 380 एकड़ और जमीन का अधिग्रहण होगा, जिससे भविष्य में नए उद्योगों को जमीन मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed