फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mafia rajan tiwari has threatened the policemen

माफिया राजन तिवारी ने पुलिस कर्मियों को धमकाया, केस दर्ज

Mon, 22 Aug 2022 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
mafia rajan tiwari has threatened the policemen
माफिया राजन तिवारी ने पुलिस कर्मियों को धमकाया, केस दर्ज
विज्ञापन

- चार सिपाहियों की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। माफिया व पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कचहरी से जेल जाते समय चार पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। उसके समर्थकों ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की है। इस मामले में कैंट पुलिस ने राजन तिवारी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया। इससे उसकी मुश्किल और बढ़नी तय है।
जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने में तैनात सिपाही जय प्रकाश यादव, शरद, सौरभ व सुजीत ने कैंट थाना प्रभारी को तहरीर दी। पुलिसकर्मियों ने तहरीर में लिखा कि 18 अगस्त की शाम गगहा के सोहगौरा व तारामंडल क्षेत्र निवासी राजन तिवारी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

कचहरी से निकलते ही राजन तिवारी गाली देने लगा। विरोध करने पर कहने लगा कि तुम लोग मुझे जेल ले जा रहे हो, निकलने के बाद किसी को छोड़ूंगा नहीं। सरकारी वाहन के आगे-पीछे माफिया राजन तिवारी के समर्थक चल रहे थे। विरोध करने पर हाथापाई करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पुलिसकर्मियों को डराने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे थे। आरोप है कि राजन ने जेल से छूटने के बाद हत्या करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं माफिया के समर्थकों ने भी पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। पुलिस अफसरों के निर्देश पर कैंट पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed