{"_id":"65c9a98ea40bcd02b6019778","slug":"made-a-video-of-a-woman-while-bathing-it-viral-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नहाते समय महिला का वीडियो बनाया..कर दिया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नहाते समय महिला का वीडियो बनाया..कर दिया वायरल
Mon, 12 Feb 2024 10:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:45 AM IST
सार
रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में दंपती रहते हैं। पति का कहना है कि पास में ही रहने वाला बादल गुप्ता नहाते समय उनकी पत्नी का वीडियो धोखे से बना लिया। उसने सबसे पहले पत्नी के पास ही वीडियो भेजा। पत्नी ने वीडियो वायरल करने से मना किया तो वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी बादल गुप्ता पर धमकी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में दंपती रहते हैं। पति का कहना है कि पास में ही रहने वाला बादल गुप्ता नहाते समय उनकी पत्नी का वीडियो धोखे से बना लिया। उसने सबसे पहले पत्नी के पास ही वीडियो भेजा। पत्नी ने वीडियो वायरल करने से मना किया तो वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
लोकलाज में महिला ने पति को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन इसी बीच आरोपी बादल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। पति ने खुद फेसबुक पर पत्नी का वीडियो देखा तो पूछताछ करने लगा। इसके बाद पत्नी से पूछताछ में पूरा मामला सामने आने पर पति थाने पहुंच गया। पति ने रामगढ़ताल थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच जांच कर रही है।
विज्ञापन