{"_id":"5ff75f1b8ebc3e32ef0e96f8","slug":"made-a-roster-of-police-officers-for-night-patrolling-ssp-will-also-conduct-surprise-inspection-gorakhpur-city-news-gkp379981191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी व अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए बनाया पुलिस अफसरों का रोस्टर, एसएसपी भी करेंगे औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी व अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए बनाया पुलिस अफसरों का रोस्टर, एसएसपी भी करेंगे औचक निरीक्षण
Fri, 08 Jan 2021 09:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चोरी व अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए अब ‘ऑपरेशन मिडनाइट’ के तहत एडिशनल एसपी व सीओ रोस्टर के अनुसार रात के समय गश्त करेंगे और पुलिसकर्मियों के ड्यूटी स्थल की चेकिंग करेंगे। एक अधिकारी का सप्ताह में एक दिन नंबर आएगा। ये अधिकारी रात एक बजे से सुबह छह बजे तक भ्रमण करेंगे। एसएसपी ने इसके लिए गुरुवार को निर्देश जारी किया है।
एसएसपी ने अफसरों के रात्रि गश्त को ‘ऑपरेशन मिडनाइट’ नाम दिया है। उन्होंने बताया जिले के थानों को तीन जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। जोन में एडिशनल एसपी व सीओ रोस्टर के अनुसार गश्त करेंगे। वहीं, सेक्टर में इंस्पेक्टर व थानेदार गश्त करेंगे। सोमवार को गश्त करने वाले एडिशनल एसपी, सीओ व थानेदार का नंबर फिर अगले सप्ताह सोमवार को ही आएगा।
इनको अलग अलग जोन व सेक्टर में भ्रमण पर रहना होगा। एक जोन में करीब नौ थानों को रखा गया है। वहीं सेक्टर में करीब चार थानों को रखा गया है। अधिकारी गश्त के दौरान रात में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सक्रियता की जांच करेंगे। एसएसपी भी समय समय पर रात में निकलकर में इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
एसएसपी का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों को रात में गश्त करने का निर्देश दिया गया था। जिसका असर यह है कि चोरी की घटनाओं में कमी आई है। अधिकारियों के गश्त करने से चोरी की घटनाओं पर और ज्यादा लगाम लग सकेगी।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। रोस्टर के अनुसार जोन व सेक्टर में बांटकर एडिशनल एसपी, सीओ व थानेदारों को रात एक से सुबह छह बजे तक अलग अलग दिन, अलग अलग इलाकों में रात के समय भ्रमण करने को कहा गया है। इसमें ट्रेनी आईपीएस, सीओ को भी दिन के हिसाब से भ्रमण करना होगा।