{"_id":"6464e5bcbdcdd42f5706bb98","slug":"madarsa-board-exam-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-171250-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड : पहले दिन 590 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड : पहले दिन 590 ने छोड़ी परीक्षा
Wed, 17 May 2023 08:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 May 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
- जिले के पांच केंद्रों पर शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा
- दोनों पालियों की परीक्षा में 1,417 परीक्षार्थी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंड्री (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंड्री (आलिम), कामिल व फाजिल की परीक्षाएं जिले के पांच केंद्रों पर बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 590 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली मिलाकर 2,007 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1,417 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
प्रथम पाली में सेकेंड्री (मुंशी/मौलवी-हाईस्कूल समकक्ष) की परीक्षा हुई। 1,270 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 488 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में सीनियर सेकेंड्री (आलिम-इंटर समकक्ष), कामिल व फाजिल की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में 737 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 635 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। अगली परीक्षा गुरुवार 18 मई को होगी।
- प्रथम पाली (सुबह आठ से 11 बजे तक)
सेकेंड्री (मुंशी/मौलवी) परीक्षा
पंजीकृत : 1270
उपस्थित : 782
अनुपस्थित : 488
- द्वितीय पाली (दोपहर दो से पांच बजे तक)
सीनियर सेकेण्ड्री (आलिम), कामिल व फाजिल परीक्षा
पंजीकृत : 737
उपस्थित : 635
अनुपस्थित : 102
-- -- -- -- --
इन केंद्रों पर हो रही है परीक्षा
- मदरसा अंजुमन इस्लामियां खूनीपुर
- मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ
- मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाज़ार
- मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाज़ार
- मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज