फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maa Ambe shop operator filed case of forgery in black marketing of oxygen cylinders

गोरखपुर: मां अंबे दुकान संचालक पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज, ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी मामले में हुई थी शिकायत

Sat, 15 May 2021 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 May 2021 11:32 AM IST
सार

मुकदमा राप्तीनगर निवासी शिकायतकर्ता शलभ दुबे की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दुकान को पहले ही सील किया जा चुका है।

विज्ञापन
Maa Ambe shop operator filed case of forgery in black marketing of oxygen cylinders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ रोड 10 नंबर बोरिंग स्थित मां अंबे दुकान से ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने के मामले में दुकान संचालक दिनेश दुबे पर गोरखनाथ थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा राप्तीनगर निवासी शिकायतकर्ता शलभ दुबे की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दुकान को पहले ही सील किया जा चुका है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलिंडर के अधिक पैसे लेने की शिकायत पर 11 मई को सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर/एसडीएम सदर कुलदीप मीणा एवं तहसीलदार सदर डॉ. संजीव दीक्षित ने दुकान पर छापा मारा था। दुकान संचालक के पास ऑक्सीजन सिलिंडर की पहले डीलरशिप थी, लेकिन इस बार बेचने की अनुमति नहीं थी। 
विज्ञापन


प्रशासन की टीम को दुकानदार कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त करते हुए दुकान को सील कर दिया गया था। पूछताछ में दुकानदार ने 25 से 40 हजार रुपये में सिलिंडर बेचने की बात स्वीकार की थी। रेगुलेटर भी 2500 से छह हजार रुपये तक बेचे जा रहे थे। कालाबाजारी पकड़े जाने के बाद शिकायतकर्ता सहित कई ऐसे लोगों का बयान प्रशासन ने दर्ज किया, जिन्होंने उस दुकान से सिलिंडर या रेगुलेटर खरीदे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक इस मामले में छानबीन करते हुए प्रशासन ने कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शुक्रवार को ही इस मामले में राप्तीनगर निवासी शिकायतकर्ता शलभ दुबे की ओर से तहरीर दी गई। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि एक शिकायतकर्ता की ओर से शुक्रवार को गोरखनाथ थाने में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस महामारी के समय किसी प्रकार की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गोरखनाथ के थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि राप्तीनगर निवासी शलभ दुबे की तहरीर पर दुकान के संचालक के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed