फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   M Yogi told Mini stadium will be built in 58 thousand gram panchayats

Khel Mahakumbh : सीएम योगी ने बताया- 58 हजार ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे मिनी स्टेडियम

Thu, 19 Jan 2023 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 06:45 AM IST
विज्ञापन
M Yogi told Mini stadium will be built in 58 thousand gram panchayats
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

खेल महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपलब्धियां गिनाना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को विकास के केंद्र में रखकर काम कर रही है। खिलाड़ियों के लिए एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना की गई है। इस कोष से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बढि़या प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन


शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ांगन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 58,000 ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। 34,000 ग्राम पंचायतों में निर्माण चल रहा है। बस्ती में 45 ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। उनमें 30 ग्राम पंचायतों में निर्माण पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग के माध्यम से युवक और महिला मंगल का गठन कराकर उन्हें खेल किट वितरित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद्र के नाम से खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश का भविष्य हैं। युवा भारत के लिए हरसंभव कार्य सरकार कर रही है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सांसद निधि से जिले में पांच इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed