बदल रहा है गोरखपुर: कालेसर जीरो प्वाइंट के पास लुलु बनाएगा हाइपर मार्केट, देखी 15 एकड़ जमीन
लुलु अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है मोती। इसका अंग्रेजी में अर्थ है आऊटस्टैंडिंग। लुलु हाइपर मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन ने गीडा प्रशासन को बताया कि कंपनी के निदेशक युसुफ अली का जन्म केरल के त्रिशूर जिले में हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालेसर जीरो प्वाइंट के पास लुलु हाइपर मार्केट बनाएगा। लुलु हाइपर मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के रिजनल डायरेक्टर ने गीडा प्रशासन के साथ कालेसर जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर मॉल के लिए प्रस्तावित जमीन को देखा। लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन हाइवे के किनारे की इस जमीन को अपने प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त माना। दोपहर बाद गीडा सीईओ के साथ बैठक में जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। जल्दी ही कंपनी और गीडा प्रशासन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
गीडा प्रशासन बीते नवंबर कालेसर जीरो प्वाइंट सेक्टर-11 में व्यावसायिक योजना लांच की थी। करीब 80 एकड़ में लांच हुई इस योजना के लिए बड़ी व्यावसायिक कंपनियों की तलाश हो रही थी। इसी क्रम में गीडा सीईओ अनुज मलिक ने लुलु ग्रुप को यहां अपना मॉल खोलने का ऑफर दिया। दिसंबर में ऑनलाइन मीटिंग के बाद कंपनी ने गोरखपुर में 5 एकड़ में मिनी मॉल खोलने का प्रस्ताव दिया।
इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि यहां आए और जमीन देखकर गए। जनवरी में फिर निरीक्षण होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते मामला आगे बढ़ गया था। गीडा प्रशासन लगातार कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में था। इस दौरान इनका प्रस्ताव 5 एकड़ से बढ़कर 15 एकड़ पर पहुंच गया। कंपनी अब यहां लखनऊ की तरह ही हाइपर मार्केट की स्थापना करना चाहती है। इसके लिए शुक्रवार को लुलु हाइपर मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन व एक अन्य प्रतिनिधि गीडा पहुंचे।
यहां एसडीएम व विशेष कार्याधिकारी अनुपम मिश्र, प्रबंधक प्रशासन एनके जायसवाल, सहायक प्रबंधक सिविल विवेक वर्मा और उद्यमी मित्र बलराम यादव ने प्रतिनिधियों को सेक्टर-11 में प्रस्तावित जमीन दिखाई। इसके बाद रीजनल डायरेक्टर व गीडा सीईओ अनुज मलिक के बीच वार्ता हुई, जिसमें रीजनल डायरेक्टर ने प्रस्तावित जमीन पर सहमति जताते हुए भूमि आवंटन की प्रक्रिया पर चर्चा की। माना जा रहा है कि जल्दी ही कंपनी और गीडा प्रशासन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
अरबी भाषा का शब्द है लुलु, मतलब होता है मोती
लुलु अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है मोती। इसका अंग्रेजी में अर्थ है आऊटस्टैंडिंग। लुलु हाइपर मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन ने गीडा प्रशासन को बताया कि कंपनी के निदेशक युसुफ अली का जन्म केरल के त्रिशूर जिले में हुआ था।
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा हासिल कर वे संयुक्त अरब अमीरात चले गए। नब्बे के दशक में उन्होंने आबूधाबी में एक छत के नीचे सभी प्रकार के सामान की खरीद के लिए मेगा स्टोर खोला। आबूधाबी की अर्थव्यवस्था में उस वक्त मोती के कारोबार का विशेष महत्व था। दूसरे इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है, इसीलिए कंपनी का नाम लुलु रखा गया। इस कंपनी में अधिकांश भारतीयों को नौकरी दी गई है।