फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lulu Mall Company representatives will come to Gida to search for land.

लुलु माॅल: गीडा में जमीन तलाशने आएंगे कंपनी के प्रतिनिधि, बदल रहा है गोरखपुर

Mon, 01 Jan 2024 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jan 2024 02:35 PM IST
सार

तीन कंपनियों लुलु माॅल, आरएसपीएल और दीप एसोसिएट्स की तरफ से अपना प्रपोजल भेजते हुए जमीन देखने का प्रस्ताव दिया गया है। लुलु माॅल पांच एकड़ में मिनी मॉल खोलना चाहता है, जबकि दीप एसोसिएट्स में गीडा क्षेत्र में होटल या रिजार्ट खोलने को इच्छुक है।

विज्ञापन
Lulu Mall Company representatives will come to Gida to search for land.
लुलु मॉल। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में आने वाले समय में गीडा में भी लुलु माॅल बनेगा। नए साल के पहले सप्ताह में इस कंपनी के प्रतिनिधि गीडा पहुंचेंगे। लुलु माॅल के अलावा आरएसपीएल और दीप एसोसिएट्स के प्रतिनिधि भी फैक्टरी और प्रतिष्ठान लगाने के लिए गोरखपुर पहुंचेंगे। गीडा प्रशासन ने इन्हें कालेसर जीरो प्वाइंट, भीटी रावत और धुरियापार में जमीन दिखाने की तैयारी की है। जमीन पसंद आने पर इन कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया जाएगा।

विज्ञापन


बीते 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 80 औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की थी। इन उद्यमियों को गोरखपुर में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसके बाद गीडा प्रशासन ने इन कंपनियों के प्रमुख लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर गीडा में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कम रेट पर जमीन उपलब्ध कराने की बात बताई।
विज्ञापन


इसके बाद अदाणी समूह समेत करीब 10 कंपनियों ने गीडा में उद्योग लगाने में रुचि दिखाई। इसके बाद पिछले सप्ताह कमिश्नर और गीडा सीईओ की मौजूदगी में 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों से एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर यहां उद्योग लगाने पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सहूलियतों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इनमें से तीन कंपनियों लुलु माॅल, आरएसपीएल और दीप एसोसिएट्स की तरफ से अपना प्रपोजल भेजते हुए जमीन देखने का प्रस्ताव दिया गया है। लुलु माॅल पांच एकड़ में मिनी मॉल खोलना चाहता है, जबकि दीप एसोसिएट्स में गीडा क्षेत्र में होटल या रिजार्ट खोलने को इच्छुक है। इसके अलावा डिटर्जेंट साबुन व पाउडर बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल गीडा में 20 एकड़ में सीवीजी प्लांट खोलने की इच्छुक है।

इनमें से लुलु मॉल व दीप एसोसिएट्स को कालेसर जीरो प्वाइंट पर विकसित होने वाले व्यावसायिक क्षेत्र में जगह दिखाई जाएगी। वहीं आरएसपीएल को भीटी रावत के पास विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारे में जगह उपलब्ध कराई जा सकती है।

 

अदाणी समूह को धुरियापार में मिलेगी जमीन
सीमेंट फैक्टरी लगाने के इच्छुक अदाणी समूह को 150 एकड़ जमीन चाहिए। इनके लिए धुरियापार में विकसित हो रहे नए औद्योगिक इलाके में जगह दिखाई जाएगी। इसके अलावा 20 एकड़ से अधिक जमीन की जरूरत वाली अन्य फैक्टरियों के लिए भी धुरियापार में जगह मिलेगी। इसके लिए गीडा प्रशासन ने कमिश्नर के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जो कंपनियां गीडा इलाके में अपना बेयर हाउस बनाना चाहती हैं उन्हें भी भीटी रावत के पास लिंक एक्सप्रेस वे किनारे जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed