{"_id":"651c679e9abb56429c003612","slug":"lucknow-zone-b-team-became-overall-champion-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-325334-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लखनऊ जोन बी की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लखनऊ जोन बी की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल के पास आयोजित सीआई एस सी ई रीजनल स्केटिंग प्रतियोगिता प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएससीई रीजनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन
समापन अवसर पर विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सीआईएससीई रीजनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। मेजबान स्टेपिंग स्टोन स्कूल की ओर से रामगढ़ताल नौका विहार रोड पर आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 और 17 बालक और बालिका वर्ग में लखनऊ जोन बी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में लखनऊ जोन बी व बालिका वर्ग में लखनऊ जोन ए की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को लैप और रिंक कटेगरी में 56 मुकाबले हुए। इसमें क्वॉड 500 मीटर रेस शाश्वत, आराध्या, कृष, श्री, आदर्श व वैष्णवी, क्वॉड एक हजार मीटर रेस में शाश्वत, आराध्या, अशमन, काव्या, शौर्य व अविका, क्वॉड रोड में मिसम, निकिता, अशमन, अविका, श्रेय व तूलिका, एक हजार मीटर रिंक रेस में श्रेयांश, कृति, अभिषेक, अंजलि, शॉन मुनरो व अन्वी तिवारी, इनलाइन एक हजार मीटर रेस में श्रेयांस, अवनी, अभिषेक, अक्षधा, चैतन्य व श्रेया सिंह, इनलाइन 500 मीटर रेस में अर्पित, अवनी, आदित्य, अंजली, गर्वदीप व शानवी और इनलाइन लैप रेस में अर्पित, कृति, सुशांत, मीमांशका, शॉन व शानवी अपने-अपने वर्ग में विजेता बने। सभी विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता व प्रबंधक राजीव गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता का संचालन सीआईएससीई उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड रीजन के ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग संघ के सेक्रेटरी मोईउद्दीन, आरपीएम एकेडमी चेयरमैन अजय शाही, सेंट्रल अकादमी के प्रबंधक शृंजय मिश्रा, प्रीति सिंह, प्रहलाद दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।