फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lover killed girl of Bihar in Gorakhpur

Gorakhpur News: प्रेमी ने की थी बिहार की युवती की हत्या, इस हाल में मिला था शव

Tue, 03 Jan 2023 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो बेलीपार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो बेलीपार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Jan 2023 10:51 AM IST
सार

31 दिसंबर को युवती का शव मिलने के बाद से ही पुलिस पहचान में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही मारुतिनंदन के साथ एक युवती देखी गई थी। मारुति भी घर से फरार है। संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Lover killed girl of Bihar in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के ककराखोर गांव के पास 31 दिसंबर को मिली युवती के शव की पहचान बिहार के भभुवा जिले के रुपपुर निवासी रामरत्न सिंह की बेटी सरिता (22) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रेमी मारुतिनंदन उर्फ पवन ने उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद शव को छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को युवती का शव मिलने के बाद से ही पुलिस पहचान में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही मारुतिनंदन के साथ एक युवती देखी गई थी। मारुति भी घर से फरार है। संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

 
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसका प्रेम संबंध था। घरवाले इस बात से नाराज थे। 30 दिसंबर को वह प्रेमिका को लेकर अपने रिश्तेदार की बाइक से घूमने गया था। ककराखोर के बाद दोनों में एक अन्य युवक से बात करने को लेकर बहस हो गई। इसी बात से नाराज होकर उसने चेहरे पर पंच मारा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने पिता को बुलाकर युवती की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed