फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lover got married by applying vermilion in her hair parting After death of his girlfriend in Maharajganj

UP: कई साल से था अफेयर... अचानक प्रेमिका की हुई मौत, प्रेमी ने मांग में सिंदूर भरकर रचाई शादी; वीडियो

Mon, 16 Jun 2025 01:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jun 2025 01:34 PM IST
सार

महराजगंज में एक युवक ने प्रेमिका की मौत के बाद उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी रचाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि युवक लड़की के गालों और माथे पर ठीक वैसे ही सिंदूर लगा रहा है। जैसे कोई अपनी नवविवाहित दुल्हन को सिंदूर लगाता है।

विज्ञापन
Lover got married by applying vermilion in her hair parting After death of his girlfriend in Maharajganj
प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने रचाई शादी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से जहां एक तरफ हम रिश्तों में दरार और प्रेम में धोखे की भयावह कहानियां सुन रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महराजगंज के निचलौल से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने सबको चौंका दिया है। 
विज्ञापन


यहां एक प्रेमी ने अपनी मृत प्रेमिका की अंतिम विदाई से पहले उसकी मांग में सिंदूर भर अपनी पत्नी बना ली। सोशल मीडिया पर यह हृदयस्पर्शी दृश्य देखकर लोगों को हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म "कुछ कुछ होता है" का वो मशहूर डायलॉग याद आ गया, "हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, और प्यार भी एक बार ही होता है। यह घटना भी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निचलौल के कृष्णा नगर वार्ड की रहने वाली 22 वर्षीय प्रियंका मद्धेशिया का शहर के ही रहने वाले सन्नी मद्धेशिया के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था। जैसे ही दोनों के परिजनों को इसकी भनक लगी तो आपसी सहमति से शादी की तिथि 29 नवंबर को तय हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष शादी के लिए तैयारी में भी जुट गए। लेकिन दुर्भाग्यवश इसी बीच युवती प्रियंका घर के अंदर अचेत अवस्था में मिली। जिसे परिजन आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवती प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, यह पारिवारिक मामला है। फिलहाल मृत प्रियंका के पोस्टमाटर्म रिपोर्ट को विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। 

 

वायरल वीडियो ने कर दिया भावुक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि युवक लड़की के गालों और माथे पर ठीक वैसे ही सिंदूर लगा रहा है। जैसे कोई अपनी नवविवाहित दुल्हन को सिंदूर लगाता है। प्रियंका और सन्नी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। 

 

इस रिश्ते और शादी के लिए दोनों के परिवार भी राजी थे। लेकिन अचानक प्रियंका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शख्स ने अंतिम विदाई से पहले प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया और फिर उसके शरीर पर साड़ी ओढ़ाई। जब युवक दरवाजे के सामने सड़क पर अर्थी पर रखे प्रेमिका के शव से शख्स पंडित के मंत्रों के बीच विवाह कर रहा था। तो यह सब देखकर परिजन भी भावुक हो गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed