{"_id":"666ca2031bd8375ec4017b53","slug":"lover-found-hidden-inside-a-box-in-married-womans-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-589391-2024-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाहिता के कमरे में बॉक्स के अंदर छिपा मिला प्रेमी- पूछताछ में रिश्ता जान सभी के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाहिता के कमरे में बॉक्स के अंदर छिपा मिला प्रेमी- पूछताछ में रिश्ता जान सभी के उड़ गए होश
Sat, 15 Jun 2024 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:53 PM IST
सार
पकड़े गए युवक ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस और मायके वालों को दी। पुलिस दोनों से बात की तो वे शादी करने पर अड़ गए। गगहा थाने में दो घंटे तक चली पंचायत में कोई निर्णय नहीं निकला। पति के आने पर निर्णय लेने पर परिजन राजी हुए। इसके बाद विवाहिता को मायके भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
गगहा इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार रात प्रेमिका से मिलने आए युवक की भनक लगने पर परिजनों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। बाद में कमरे की तलाशी लेने पर वह बॉक्स में छिपा मिला। पूछताछ में वह विवाहिता का चचेरा भाई निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गगहा इलाके के युवक की शादी 24 अप्रैल 2024 को क्षेत्र के ही एक गांव की युवती से हुई है। शादी के कुछ दिन बाद पति चंडीगढ़ कमाने चला गया। इस बीच विवाहिता का चचेरा भाई चोरी छिपे उससे मिलने आने लगा। बृहस्पतिवार की रात घर में सो रहीं सास को बहू के कमरे में किसी युवक के होने की आहट सुनाई दी।
विज्ञापन
वह दरवाजा खुलवाने लगीं। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने झरोखे से कमरे में देखा तो बहू के बिस्तर के पास जूता और मोजा दिखाई दिया। सास ने कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जब घर के लोग दरवाजा खोलकर कमरे की तलाशी लिए तो एक युवक कमरे के अंदर रखे बड़े बॉक्स में छिपा मिला। पकड़ा गया युवक विवाहिता के सगे चाचा का लड़का है। घर वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस और मायके वालों को दी। पुलिस दोनों से बात की तो वे शादी करने पर अड़ गए। गगहा थाने में दो घंटे तक चली पंचायत में कोई निर्णय नहीं निकला। पति के आने पर निर्णय लेने पर परिजन राजी हुए। इसके बाद विवाहिता को मायके भेज दिया गया।