{"_id":"5f7ec4f1b26a461e38513934","slug":"lover-couple-wedding-organized-in-police-station-temple-by-gorakhpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रांग नंबर' से पनपा प्यार चढ़ा परवान, थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रांग नंबर' से पनपा प्यार चढ़ा परवान, थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे
Thu, 08 Oct 2020 01:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन पर आए रांग नंबर से परवान चढ़ा प्रेम शादी के बंधन में बंध गया है। बता दें कि जनपद की खजनी पुलिस ने दोनों परिवारों की रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करवा दी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खजनी क्षेत्र के एक गांव के युवक के मोबाइल फोन पर कुछ माह पहले बांसगांव क्षेत्र की रहने वाली युवती का गलती से कॉल आ गया। बाद में दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। समय के साथ दोनों का संबंध बढ़ता गया। कुछ दिन बाद युवती ने खजनी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है।
विज्ञापन
युवती के तहरीर पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की तो मामला प्रेम संबंध का निकला। जिसके बाद खजनी थानेदार मृत्युंजय राय ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। बातचीत के बाद दोनों परिवार के लोग युवक और युवती की शादी को राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने थाना परिसर स्थित मंदिर में उनकी शादी करवा दी।
विज्ञापन