फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Love fell hard on two girls... one promised to marry the other and the other sent him to jail

Gorakhpur News: दो युवतियों से प्रेम पड़ा भारी... एक से शादी का वादा किया तो दूसरे ने भिजवा दिया जेल

Sat, 13 Apr 2024 03:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Love fell hard on two girls... one promised to marry the other and the other sent him to jail
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के एक युवक को दो लड़कियाें से प्रेम संबंध भारी पड़ गया। दोनाें युवतियाें को इसकी जानकारी हुई तो वह युवक को पकड़कर थाने पहुंच गईं। काफी देर बहस के बाद युवक ने एक युवती से शादी करने की बात कही तो दूसरी भड़क गई और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गाेरखनाथ थाने में बृहस्पतिवार शाम को सामान्य दिनों की तरह काम काज चल रहा था। इसी दौरान एक युवक को दोनों ओर पकड़े दो युवतियां थाने में पहुंचीं। वहां पहुंचकर युवतियों ने जो बात बताई पुलिस सुन कर पसोपेश में फंस गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम सतीश है और वह गोरखनाथ इलाके का ही रहने वाहा है। सतीश ने बताया कि इन दोनों में एक युवती से उसका पहले प्रेम संबंध था। लेकिन कुछ समय पहले से वह उससे दूरी बनाने लगी थी। इसी बीच उसकी दोस्ती दूसरी लड़की से हो गई। इसकी जानकारी होने पर पहली वाली युवती उसके घर पर पहुंच गई। उसने उसके साथ अपनी तस्वीरें घरवालों को दिखाईं तो घरवाले शादी को तैयार हो गए। इसकी भनक लगते ही दूसरी युवती भी घर पहुंच गई। फिर दोनों युवतियां, युवक को लेकर थाने पहुंच गई। थाने में पुलिस ने मामले को सुलझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों ही कार्रवाई पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

तब युवक ने दूसरी वाली युवती से शादी की बात कही। युवक का वह फैसला सुनते ही पहली युवती ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article