{"_id":"658b39d05cc6ef99f903b9ed","slug":"lots-of-fun-at-the-christmas-fair-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-412621-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रिसमस मेले में की जमकर मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रिसमस मेले में की जमकर मस्ती
Wed, 27 Dec 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
सेंट थॉमस चर्च में हुआ मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। धर्मपुर स्थित सेंट थॉमस चर्च के प्रांगण में मंगलवार को क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने मेले में जमकर मस्ती की।
क्रिसमस मेले का उद्घाटन पूर्व डीन रेव्ह संजय विंसेट ने किया। इसके बाद महिलाओं और बुजुर्गों ने शॉटपुट, म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस, लांग जंप आदि मनोरंजक गेम्स में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए दही बड़ा, चाट, आइसक्रीम आदि लजीज व्यंजनों का जायका लिया। मेले में आए लोगों खासकर महिलाओं ने घरेलू जरूरत के सामान की खरीदारी भी की।
प्रतियोगिता के विजेताओं को पास्ट्रेट कमेटी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मेला इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. अमित मसीह ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य जो लोग त्योहारों में एक दूसरे से नहीं मिल पाते हैं वह इस मेले में आकर मिल सकें और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दें सकें।
विज्ञापन
इस अवसर पर विमलेश जोजफ, मॉरिसन, आमोस मैसी, लवलीन मैसी, वैभव अलेक्जेंडर, अभिषेक एंड्रयूज, रीमा मैसी, दीपक आदि मौजूद रहे।