फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lot of violation of traffic rules in Gorakhpur

यातायात नियमों का उल्लंघन: गोरखपुर वासियों ने ठाना, जुर्माना भरेंगे, लेकिन नियम नहीं मानेंगे

Tue, 17 Jan 2023 02:47 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Jan 2023 02:47 PM IST
सार

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नियम तोड़ने के मामलों में जुर्माना कर शमन शुल्क वसूला गया है। कोशिश होती है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसका असर हुआ है। हेलमेट लगाने वालों की संख्या बढ़ी है। अब हेलमेट न लगाने की लापरवाही में कम लोग पकड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
lot of violation of traffic rules in Gorakhpur
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में यातायात नियमों का पालन कर हादसे और उसमें जान गंवाने से बचा जा सकता है, यह जानते तो सब हैं, लेकिन इस पर अमल करने वाले कम हैं। यही वजह है कि स्टंट व रेड लाइट जंप करने और मोबाइल फोन पर बात करने और बाइक पर तीन सवारी बैठाने आदि मामलों में लोगों ने खूब जुर्माना भरा है। वर्ष 2022 में 1.70 लाख लोगों का हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान किया गया है।

विज्ञापन


खुद की जान बचाने के लिए बेफिक्र लोगों पर सख्ती कर यातायात पुलिस उन्हें सुधारने की कोशिश में लगी है। हेलमेट, सीट बेल्ट के इस्तेमाल के लिए जागरूक करने के साथ जुर्माना भी किया जा रहा है। कोशिश है कि शायद इसी से लोग सुधर जाएं, लेकिन आंकड़ों को देखकर लगता नहीं है कि जुर्माने का कोई असर लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीते वर्षों की तुलना में आंकड़े घटने की जगह बढ़ गए हैं। चाहे हेलमेट लगाने का मामला हो या यातायात सिग्नल के पालन का, सभी यातायात के नियमों को लोगों ने तोड़ा है और जुर्माना भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रकार और वर्ष   चालान की संख्या शमन शुल्क
हेलमेट (2019) 29,512 77, 50,000
सीट बेल्ट (2019) 68,518  1,08,31,900
मोबाइल इस्तेमाल  (2019) 2,210  49,10,500
स्टंट  (2019)  07  
 
प्रकार और वर्ष चालान की संख्या शमन शुल्क
तीन सवारी    (2019) 4,812 15,10,500
हेलमेट    (2020) 68,518 1,08,31,900
सीट बेल्ट    (2020) 7,015  21,25,000
मोबाइल इस्तेमाल    (2020) 3,615  16,35,000
स्टंट    (2020)  09  
 
प्रकार और वर्ष चालान की संख्या शमन शुल्क
तीन सवारी    (2020)  5569  35,11,000
हेलमेट    (2021) 57,545 60,55,000
सीट बेल्ट    (2021)  6,112 4,85,500
मोबाइल इस्तेमाल    (2021) 2,430 3,52,500
स्टंट    (2021) 11  
 
प्रकार और वर्ष  चालान की संख्या शमन शुल्क
तीन सवारी    (2021) 5,811  9,62,000
हेलमेट    (2022) 1,69,756  1,58,39,500
सीट बेल्ट    (2022) 10,916 20,46,000
मोबाइल इस्तेमाल    (2022) 1,638 6,83,000
स्टंट    (2022) 38  
   
प्रकार और वर्ष  चालान की संख्या शमन शुल्क
तीन सवारी    (2022) 15,390 18,07,200

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नियम तोड़ने के मामलों में जुर्माना कर शमन शुल्क वसूला गया है। कोशिश होती है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसका असर हुआ है। हेलमेट लगाने वालों की संख्या बढ़ी है। अब हेलमेट न लगाने की लापरवाही में कम लोग पकड़े जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed