फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lord Shri Ram appeared...devotees danced in sohar, song and dance.

Gorakhpur News: प्रभु श्रीराम का हुआ प्राकट्य...सोहर, गीत, नृत्य में झूम उठे भक्त

Thu, 18 Apr 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram appeared...devotees danced in sohar, song and dance.
फोटो-
विज्ञापन

-गोरक्षनगरी में आस्था और उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्राकट्य उत्सव
- रामनवमीं पर शहर में निकली शोभायात्रा, जीवंत झांकियाें ने मनमोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चैत्र रामनवमी पर गोरक्षनगरी में बुधवार को आस्था व उल्लास पूर्वक प्रभु श्रीराम का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। प्रमुख मंदिरों व परिवारों में लोग सुबह से ही भजन-कीर्तन कर रहे थे। जैसे ही घड़ी की सुई दोपहर 12 बजे के निशान पर पहुंची तो जय श्रीराम का जयघोष होने लगा। सोहर, गीत और नृत्य की धुन पर लोग झूम उठे। झांकी में विराजमान श्रीराम लला के समक्ष भक्तों ने श्रीराम चंद्र कृपाल भजुमन... गाकर आरती की तो पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।
दुर्गा हनुमान मंदिर लालडिग्गी चौराहा पर सुबह 8 बजे अखंड ज्योति के समक्ष सुंदरकांड किया गया। दोपहर 12 बजे आस्था व उल्लास पूर्वक प्राकट्य उत्सव मनाया गया। नौ वर्ष के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की गई, जिसमें सांसद रविकिशन ने श्रिया कश्यप, अमय कश्यप, मिष्टी, कायरा, सवास्ता निगम, आयुष, बैजू गुप्ता को पुरस्कार दिया। संयुक्त यजमान जयप्रकाश कश्यप, गुंजेश्वर जयसवाल, मनोज गुप्ता ने पूजन, भोग, आरती की। संजय जायसवाल, अशीष जयसवाल, सुनील अग्रहरि, आशीष गुप्ता, पीयूष गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

----
शोभायात्रा में झांकियों ने मनमोहा
समिति के लोगों ने लालडिग्गी से शोभायात्रा निकाली गई। फूल-मालाओं से सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीराम का तैल चित्र का भक्तों ने दर्शन किया, जबकि भजन गायक नंदू मिश्रा की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया था। शोभायात्रा लाल डिग्गी चौक, साहेबगंज, खूनीपुर चौराहा, बक्शीपुर चौराहा, नखास, रेती चौक, घंटाघर चौक होते हुए मदरसा चौक, शेखपुर से लाल डिग्गी चौक पर स्थित श्री दुर्गा हनुमान मंदिर पर पहुंच गई। इस मौके पर विधायक विपिन सिंह, पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल व अंजू चौधरी, राजेश गुप्ता, बनवारी लाल निगम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर रोड स्थित गुरुकृपा संस्थान कार्यालय में बुधवार को श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैसे-जैसे श्रीराम के प्राकट्य का समय निकट आता गया, यह उत्साह बढ़ता ही गया। ज्यों ही 11:45 बजा, पूरा परिसर भए प्रकट कृपाला... के स्वर से गूंज उठा। ढोल-मजीरे की संगत में सोहर गूंज उठे। मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सजी प्रभु श्रीराम के बालक रूप झांकी की आरती उतारी। संस्थापक महासचिव बृजेश राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अंबेश, अखिलेश अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, डाॅ. योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव में सभी देव विग्रहों की मंत्रोचार के बीच में पूजा अर्चना की गई। भजन कीर्तन के बीच बधाई गीत गाए गए। घड़ी में दोपहर के ठीक 12 बजते ही घंटा-घड़ियाल गूंजने लगे। कार्यक्रम में अमरदीप गुप्ता, शीतल मिश्र, समरेंदु सिंह, सिद्धि गुप्ता, स्वाति मल्होत्रा आदि उपस्थित रहीं।
विश्व हिंदू परिषद गोरखपुर उत्तर जिले के तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज रोड विष्णु मंदिर पर धूमधाम श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ल, प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, दक्षिणी जिले के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अंजना राजपाल, संयोजिका माया गुप्ता एवं विनीत पांडेय ने 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम की भव्य आरती की।

गोरखपुर दक्षिणी जिले के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम गोरखपुर महानगर में 12 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। 24 अप्रैल को हनुमान जयंती है और इसी दिन रामोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा। जाफरा बाजार स्थित शीश महल मंदिर में आस्था व उत्साह पूर्वक प्रभु श्रीराम का प्राकट्य उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed