फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lord Chitragupta was worshiped with devotion

Gorakhpur News: श्रद्धा पूर्वक हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

Thu, 16 Nov 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lord Chitragupta was worshiped with devotion
- चित्रगुप्त मंदिर सहित विभिन्न जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

- लोगों ने विधि-विधान से किया कलम-दवात का पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चित्रगुप्त पूजा का पर्व कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया। शहर में कई जगहों पर सामूहिक कलम-दवात की पूजा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
चित्रगुप्त मंदिर सभा की ओर से बक्शीपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना की। सभी लोगों ने श्वेत कागज पर भगवान चित्रगुप्त की आकृति बनाकर उनका नाम अंकित करने के बाद कलम की पूजा और आरती की। इसके बाद सामूहिक रूप से हवन का कार्यक्रम हुआ और उपस्थित सभी कास्यथ बंधुओं व अन्य लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि ये दिन भगवान चित्रगुप्त का है। उनका वंशज होने के कारण हम आज के दिन उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर सभा के मंत्री शुभेंदु सिंह श्रीवास्तव ने पूजन कार्यक्रम में सभी कायस्थों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पूजन कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ओपी वर्मा, कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रणधीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में चित्रवंशी सेना की ओर से हुमायूंपुर उत्तरी स्थित कार्यालय पर कायस्थ बंधुओं ने धूमधाम से भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा की। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने कमजोर लोगों के लिए मदद करने की शपथ भी ली।


------

कलम दवात की पूजा कर की गई आरती
राष्ट्रीय सेवा परिषद, पूर्वांचल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान, डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब, मां अकलेश व शक्ति सदन परिवार की ओर से गोलघर स्थित एसपीपीडी स्कूल स्थित सभागार में बड़ी संख्या में चित्रांश परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने पूजन करने के बाद सामूहिक कलम-दवात की विशेष पूजा भी की। अंत में हवन, महाआरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। भजन गायक व कलाकार ओम प्रकाश गुप्ता ने भगवान चित्रगुप्त के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद व संचालन मंजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, संजीत कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, अनुभव, मेजर डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed