{"_id":"63e3289dd704616a4501c594","slug":"looted-money-after-beating-brother-in-law-of-ex-pradhan-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व प्रधान के देवर को मारपीट कर रुपये लूटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व प्रधान के देवर को मारपीट कर रुपये लूटा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Feb 2023 10:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:14 AM IST
सार
शाहपुर थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा का कहना कि लूट नहीं हुई है। आमने सामने बाइक लगाने को लेकर आपस में मारपीट हुई थी। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, जिसमें आपस में मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित सावित्री पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात पूर्व प्रधान के देवर से तीन युवकों ने मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिया। घटना के बाद भाग रहे एक युवक को पीड़ित ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि, दो फरार हो गए। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ निवासी राजीव कुमार गुप्ता की चौराहे पर आटो पार्ट की दुकान है। राजीव की भाभी पूर्व प्रधान रह चुकी है। सोमवार की रात नौ बजे राजीव दुकान बंद करने के बाद पादरी बाजार के पप्पू कटरा स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गए।
विज्ञापन
इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और बाइक मे तेल भरवाने के लिए राजीव के सामने बाइक लगा दी। इसी को लेकर आपस में विवाद कर लिए। आरोप है कि राजीव को ईट डंडे से मारपीट पाकेट से 35 हजार रुपया लूट लिए और फरार हो गए। जबकि, एक आरोपी को पीड़ित ने पकड़ कर शाहपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा का कहना कि लूट नहीं हुई है। आमने सामने बाइक लगाने को लेकर आपस में मारपीट हुई थी। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, जिसमें आपस में मारपीट की बात सामने आई है।