{"_id":"63f9af8f3ff0f144720aedc3","slug":"looted-45-thousand-by-telling-himself-of-crime-branch-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर 45 हजार लूटे, बस्ती के शख्स से की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर 45 हजार लूटे, बस्ती के शख्स से की वारदात
Sat, 25 Feb 2023 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:19 PM IST
सार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज के पड़री निवासी रामजी शुक्ला फ्लाइट से बृहस्पतिवार को मुंबई से गोरखपुर आए। शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए कार को किराये पर लिया। कार में मौजूद तीन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी और फिर झांसा में लेकर 25 हजार रुपये व एक सोने की अंगूठी ले लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के एयरफोर्स से एम्स के बीच तीन बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर बस्ती के रामजी शुक्ला से 45 हजार रुपये व सोने की अंगूठी लूट ली और फरार हो गए। बृहस्पतिवार को हुई घटना में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
खबर है कि पुलिस को अहम सुराग भी हाथ लग गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के वाल्टरगंज के पड़री निवासी रामजी शुक्ला फ्लाइट से बृहस्पतिवार को मुंबई से गोरखपुर आए। शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए कार को किराये पर लिया।
विज्ञापन
कार में मौजूद तीन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी और फिर झांसा में लेकर 25 हजार रुपये व एक सोने की अंगूठी ले लिए। साथ में एटीएम कार्ड भी ले लिए, जिससे तुरंत ही 20 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं। कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन