फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loot exposed in public service center two accused sent to jail

Gorakhpur News: जनसेवा केंद्र में लूट का पर्दाफाश, दो आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 10 Jan 2023 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Jan 2023 11:27 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का नाम भी बताया है, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। एसपी ने बताया कि मारकंडे निषाद के खिलाफ पांच व राहुल कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Loot exposed in public service center two accused sent to jail
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के बेलवा खुर्द स्थित सहज सेवा केंद्र से चाकू दिखाकर 32 हजार रुपये लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सोमवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे साथी की तलाश में टीम लगी है।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से पुलिस ने सात हजार दो सौ रुपये नकद व घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चौरीचौरा के अतरिया निवासी मार्कंडेय निषाद व खोराबार के छोटी कुरमौल निवासी राहुल कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी व एएसपी मानुष पारिक ने चौरीचौरा थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा खुर्द निवासी रामू गुप्ता का गांव में सहज जनसेवा केंद्र है। 26 दिसंबर को वहां पर उनका पुत्र अनंत गुप्ता बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। एक बदमाश बाइक पर बैठा था। अन्य दो बाइक से उतरकर सहज जनसेवा केंद्र के अंदर पहुंचे और चाकू दिखाकर काउंटर में रखा 32 हजार रुपये लूटकर सोनबरसा बाजार की तरफ फरार हो गए थे। सोमवार को सोनबरसा बाजार चौकी इंचार्ज विशाल उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ आरोपियों को चौरीचौरा से गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का नाम भी बताया है, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। एसपी ने बताया कि मारकंडे निषाद के खिलाफ पांच व राहुल कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed