फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lockdown in Gorakhnath and Shahpur area from 21 to 27 july

गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र में 21 से 27 तक लॉकडाउन, दवा छोड़ सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी

Mon, 20 Jul 2020 10:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Jul 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
lockdown in Gorakhnath and Shahpur area from 21 to 27 july
gorakhpur lockdown - फोटो : राजेश कुमार।

कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने मंगलवार (21 जुलाई) से एक सप्ताह के लिए गोरखनाथ और शाहपुर थानाक्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया है। 21 जुलाई की सुबह 5 बजे से 27 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी कर्मचारी परिचय पत्र के सहारे आ-जा सकेंगे। दवा की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। 

विज्ञापन


कंटेनमेंट एरिया प्रभारी की अनुमति से ही दूध, सब्जी व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। आपूर्ति में लगने वालों को ग्लब्ज, मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। जिलाधिकारी का कहना है कि  हॉट-स्पॉट को छोड़कर अन्य इलाकों में  सरकारी कार्यालय, बैंक व डाकघर खुले रहेंगे। दूसरी तरफ सोमवार से राजघाट, तिवारीपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र से लॉकडाउन हटा लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के सभी बाजार सोमवार से  पहले से जारी रोस्टर के मुताबिक खुलेंगे। कोतवाली, तिवारीपुर और राजघाट थाना क्षेत्र से जुड़े इलाकों में सोमवार से पाबंदी हट जाएगी। इन क्षेत्रों में एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन था। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में मंगलवार से शाहपुर और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में अगले सात दिन के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगेगी। इस संबंध में अंतिम आदेश रविवार की शाम जारी कर दिया गया। दो क्षेत्रों के सभी मोहल्लों में बैरिकेडिंग कराई जाएगी ताकि लोग बेवजह कहीं आना-जाना न करें। अगर किसी को इमरजेंसी होगी तो उसे प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध और बुजुर्गों का लिया जाएगा सैंपल
तीनों क्षेत्रों में संदिग्ध और बुजुर्गों का सैंपल लिया जाएगा। इसके साथ ही उनका भी सैंपल लिया जाएगा जो हॉटस्पॉट के बेहद करीब होंगे।

लॉकडाउन से कम हुआ संक्रमण
डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर में लॉकडाउन का काफी फायदा मिला। यहां से केस कम हो गए। लॉकडाउन के पहले रोजाना पांच से सात केस आ रहे थे। अब ये संख्या काफी कम हो गई है। यहां सैकड़ों की संख्या में संदिग्धों की सैंपलिंग कराई गई है। साथ पूरा इलाका सैनिटाइज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed