फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Local char was being sold with the logo of a famous company

Gorakhpur News: नामी कंपनी का लोगो लगाकर बेच रहे थे लोकल चार

Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Local char was being sold with the logo of a famous company
राजघाट थाने में तीन व्यापारियों पर दर्ज किया गया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर अचार के पैकेट बेचने के मामले में तीन व्यापारियों पर राजघाट थाने में केस दर्ज किया गया है। कंपनी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचार के पैकेट बरामद किए हैं।
राजघाट पुलिस ने कंपनी के लीगल एडवाइजर नयनतारा डेमी की तहरीर पर पकड़े गए गोरखनाथ निवासी राजेश करवानी, नरसिंहपुर निवासी वीरेंद्र कुमार व थोक व्यापारी सूरजकुंड निवासी जितेंद्र लखमानी के खिलाफ कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कर्नाटक के बंगलुरू निवासी नयनतारा ने बताया कि वह केविन कोर प्राइवेट लिमिटेड में लीगल एडवाइजर हैं। उनकी कंपनी अचार बेचती है। कंपनी को काफी दिन से नकली सामान बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद कंपनी ने उन्हें कार्यवाही के लिए गोरखपुर भेजा था। नयनतारा ने अपनी टीम के साथ पहले रेकी कर पता लगाया। फिर पुलिस को साथ लेकर काका बिस्कुट साहबगंज दुकान पर गईं, वहां से उसे 5600 नकली पैकेट मिले। फिर टीम कामना बिस्कुट नरसिंहपुर गई, वहां से भी 5600 पैकेट नकली अचार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दुकानदारों क्रमश: राजेश करवानी व वीरेंद्र को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यह सामान थोक व्यापारी जितेंद्र लखमानी से लेते हैं। टीम फिर जितेंद्र के हर्बर्ट बंधे स्थित गोदाम पर गई, जहां से नकली मुहर व अन्य सामग्रियां मिलीं। इसके बाद टीम ने उसे भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed