फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   local artists given mind blowing performance at gorakhpur mahotsava

‘रेलिया बैरन पिया को लेई जाए रे’,सबरंग में बिखरी लोक रंगों की अनोखी छटा

Sat, 11 Jan 2020 10:04 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 11 Jan 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
local artists given mind blowing performance at gorakhpur mahotsava
मनमोहक प्रस्तुतियां देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव के पहले ही दिन सबरंग का जादू लोगों पर छा गया। बाहर से पधारे कलाकारों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। हर प्रस्तुति में जहां भारतीय संस्कृति के विविध आयाम देखने को मिले। वहीं 28 राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों के साथ प्रस्तुत गीतों और नृत्य ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


प्रणिका ने जहां ‘रेलिया बैरन पिया को लेई जाए रे’ और ‘सईंया भए लरकईंया’ गीत के माध्यम से लोकरंग की छटां बिखेरी तो प्रतिभा साहू ने ‘मैंने घुंघरू बांध लिए’ प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायक नंदू मिश्रा ने ‘चढ़ता सूरज धीरे-धीरे, ढलता है ढल जाएगा’ और ‘संकट मोचन कृपा निधान, जय जय हनुमान’ गीत से माहौल को ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम की शुरूआत में साहिर खान एंड टीम ने बॉलीवुड और देशभक्ति गीतों को फ्यूजन के माध्यम से नया रूप दिया।
विज्ञापन


‘राम राम जय राजा राम,
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुख्य मंच पर ‘राम राम जय राजा राम’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने ‘जय जयकारा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed