Gorakhpur News: पड़ोसी महिला के नाम पर धोखे से ले लिया 35 हजार रुपये लोन, केस दर्ज
शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम स्थित आजाद नगर काॅलोनी निवासी रेखा ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पड़ोस की रहने वाली पूनम दोस्ती कर धोखे से आधार लेकर सूरजकुंड स्थित एक प्राइवेट बैंक से 35 हजार रुपये लोन ले ली और बताया कि ब्याज की रकम प्रतिमाह जमा कर देंगे।
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके की एक महिला ने पड़ोसी महिला से दोस्ती कर उनके नाम पर 35 हजार रुपये का लोन ले लिया। किस्त जमा न होने से बैंक कर्मचारी महिला के घर पहुंचे तब पीड़िता को जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस चौकी और थाने पर शिकायत की। कार्रवाई न होने पर एसएसपी से गुहार लगाई जिसके बाद शनिवार रात शाहपुर पुलिस पूनम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम स्थित आजाद नगर काॅलोनी निवासी रेखा ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
पड़ोस की रहने वाली पूनम दोस्ती कर धोखे से आधार लेकर सूरजकुंड स्थित एक प्राइवेट बैंक से 35 हजार रुपये लोन ले ली और बताया कि ब्याज की रकम प्रतिमाह जमा कर देंगे। लेकिन कई महीने तक किस्त न जमा होने पर 15 सितंबर को बैंक कर्मचारी ब्याज की वसूली के लिए घर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी महिला के घर जाकर पूछने लगी तो विवाद के बाद मारपीट करने पर लगी। आरोप है कि इसके पहले भी रुपये ली हैं।
इसे भी पढ़ें: गीडा के स्थापना दिवस पर 30 फैक्टरियों के शिलान्यास की तैयारी, मंडल स्तरीय लगाई जाएगी प्रदर्शनी
विदेश भेजने के नाम पर नौ युवकों से की ठगी
गुलरिहा थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर नौ बेरोजगारों से पांच लाख 92 हजार रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जमीन की पैमाइश के दौरान चाकूबाजी, तीन लोग घायल
इसे भी पढ़ें: व्यापारी की हत्या के आरोपी वीरेंद्र की दो करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई
आरोप है कि युवकों ने अपना रुपया वापस मांगना शुरू किया तो आरोपी गाली व धमकी दे रहा है। इस संबंध में खपड़हवा चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है। पूछताछ के लिए आरोपी को बुलाया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।