फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Live telecast of GIS will be held in Annexe building

UP News: एनेक्सी भवन में होगा जीआईएस का सजीव प्रसारण, 100 से अधिक उद्यमी ऐतिहासिक पल के बनेंगे साक्षी

Fri, 10 Feb 2023 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Feb 2023 11:41 AM IST
सार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गीडा का स्टाल लगाया गया है। गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि स्टाल में फ्लैटेड फैक्ट्री से लेकर गीडा में चल रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्टाल के लिए जगह भी मिल गया है।

विज्ञापन
Live telecast of GIS will be held in Annexe building
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) की शुरुआत लखनऊ में होगी। इसका सजीव प्रसारण सुबह एनेक्सी भवन सभागार में भी होगा। कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमी, विश्वविद्यालय एवं तकनीकी संस्थाओं के विद्यार्थी शामिल होकर ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर जिले में तैयार होने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और करीब 457 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले 10 उद्यमियों के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया जाएगा। इसे लेकर डीएम कृष्णा करुणेश ने बृहस्पतिवार को तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने बुधवार को एनेक्सी भवन पहुंचकर तैयारियां देखीं। प्रदर्शनी में टेराकोटा, रेडीमेड गारमेंट, सजावट के सामान व अन्य उत्पाद शामिल होंगे। सुबह 9:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। 12 फरवरी को भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रपति की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन उद्यमियों के साथ होगा समझौता

एनेक्सी भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उद्योग विभाग के साथ 10 उद्यमी समझौत पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। इनमें सुधीर यादव व अंबर जावेद, गारमेंट सेक्टर में 50-50 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसमें 50 करोड़ की लागत से नमकीन, नूडल्स, टोस्ट बनाने की इकाई लगाने वाले हरिकृष्णा, स्टील फैब्रीकेशन में 50 करोड़ का निवेश करने वाले गौरव सिन्हा, रेडीमेड गारमेंट में 50 करोड़ का निवेश करने वाले आनंद वर्धन त्रिपाठी, टफेंड ग्लास के निर्माण में सात करोड़ का निवेश करने वाले रामप्रकाश शामिल हैं।

इसके अलावा आईएमएल पैकिंग में 50 करोड़ का निवेश करने वाले चंद्रचूड़ मणि त्रिपाठी, डेयरी उत्पादों के लिए 30 करोड़ का निवेश करने वाले कुनाल श्रीवास्तव, फ्लोर मिल में 30 करोड़ का निवेश करने वाले नितेश कुमार अग्रहरी, राइस ब्रान आयल के निर्माण की इकाई लगाने के लिए 50 करोड़ का निवेश करने वाले मो. इल्ताफ व टेबल वेयर उत्पादों की इकाई लगाने वाले रवींद्र अग्रवाल शामिल हैं।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गीडा का लगा स्टाल
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गीडा का स्टाल लगाया गया है। गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि स्टाल में फ्लैटेड फैक्ट्री से लेकर गीडा में चल रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्टाल के लिए जगह भी मिल गया है।



 

प्लास्टिक बोरे की भी लगेगी प्रदर्शनी

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में एबीआर पेट्रो के प्लास्टिक बोरे की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। निदेशक अशोक शाह ने बताया कि स्टाल के लिए जगह मिल गई है। इसके अलावा तत्वा प्लास्टिक का भी स्टाल लगाया जाएगा। तत्वा प्लास्टिक गीडा में बड़ा निवेश कर रहा है। यह पेयजल योजना में शामिल पाइप बनाएगा।

ये उद्यमी लखनऊ हुए रवाना
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष दीपक कारीवाल ने बताया कि समिट में शामिल होने जिले के कई उद्यमी लखनऊ जा रहे हैं। बताया कि समिट में कई उद्योगपतियों ने एमओयू किया है। इससे लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही जिले की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। स्पलाइस प्लाई एंड लेमिनेट के फैजान अहमद ने बताया कि समिट में बुलावा आया है।

उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले को कुल 77 हजार 35 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें सबसे बड़ा निवेश 22 हजार 500 करोड़ रुपये का है। ग्रीन अमोनिया, ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश हो रहे हैं। इसी तरह साफ्ट ड्रिंक, सरिया, सीमेंट आदि क्षेत्रों में भी निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed