फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Live monitoring trial was conducted from the control room set up in Jubilee Inter College.

Gorakhpur News: फूल प्रूफ व्यवस्था में कल से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

Tue, 17 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Live monitoring trial was conducted from the control room set up in Jubilee Inter College.
197 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- जुबिली इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से किया गया लाइव निगरानी ट्रायल
- जिले व मंडल की 10 सचल दल टीमें करेंगी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी 197 केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल से परीक्षाएं विधिवत प्रारंभ होंगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का मिलान कर सुरक्षित रूप से वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सोमवार को सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ.अमरकांत सिंह , प्राचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह, उप प्राचार्य किरन अरेटो आदि ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की लाइव माॅनिटरिंग की, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 10 सचल दलों का गठन किया गया है, जिनमें 6 टीमें जिला स्तर की और 4 टीमें मंडल स्तर की हैं। ये टीमें परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
विज्ञापन



स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे पेपर के लॉकर
- 1.31 लाख छात्र-छात्राएं होंगे शामिल, 12 मार्च तक चलेगी परीक्षा
- पहला प्रश्नपत्र हिंदी का, दो पालियों में परीक्षा होगी आयोजित


जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने फूल प्रूफ इंतजाम किए हैं। इस बार जिले में कुल 197 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग एक लाख 31 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का होगा। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित समय सारणी के अनुसार संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी केंद्रों पर पेपर वाले लॉकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में खोले जाएंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed