{"_id":"5e8069c08ebc3e72b32cf52c","slug":"little-boy-handed-over-his-piggy-bank-to-dm-for-coronavirus-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से प्रेरित है ये नन्हा बालक, कोरोना की जंग में देश को सौंप दी अपनी खास चीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से प्रेरित है ये नन्हा बालक, कोरोना की जंग में देश को सौंप दी अपनी खास चीज
Mon, 30 Mar 2020 10:13 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को गुल्लक देता नन्हा बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक नन्हा बालक जो सीएम योगी से प्रेरित है। उसने अपनी सबसे प्यारी चीज, अपनी गुल्लक जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
शहर के आवास विकास कालोनी निवासी छह वर्षीय देवेश्वर नाथ ने अपने रोज की जमा गुल्लक डीएम आशुतोष निरंजन को दे दिया। डीएम से उसने इस धन को गरीब व असहायों की सेवा में लगाने की बात कही।
विज्ञापन
हियुवा के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्थानी के पुत्र देवेश्वर नाथ योगी आदित्य नाथ से बेहद प्रभावित हैं। शनिवार से ही वे घर में जिद करने लगे कि उन्हें भी दान देना है। घर वालों से समझाया तो उन्होंने अपनी गुल्लक दान करने की बात कह दी।
विज्ञापन
तमाम प्रयास के बाद जब वे नहीं मानें तो पिता अज्जू हिंदुस्थानी रविवार को डीएम आशुतोष निरंजन के पास बच्चे को लेकर पहुंच गए। योगी आदित्यनाथ से प्रेरित बच्चे ने उन्हीं की वेशभूषा भी धारण कर रखी थी।
उक्त की पुष्टि करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि देवेश्वरनाथ ने आम जन को यह संदेश दिया है कि वे अपनी बचत का कुछ हिस्सा इस आपदा में सरकार को भेंट करें, जिससे लोगों की सेवा हो सके।