फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में लिटरेरी फेस्टिवल में आज क्या होगा खास? देखें शनिवार की बड़ी खबरों पर एक नजर

Sat, 01 Feb 2020 10:33 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 01 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Literary festival, Gorakhpur latest news, gorakhpur real time, see 01 february real time update
गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट शब्द संवाद में मंचासीन प्रोफेसर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, मैत्रेई पुष्पा, प्रोफेसर के सी लाल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
शहर के साहित्यिक, सांस्कृतिक फलक पर शब्द संवाद का मंच उपलब्ध कराने वाले गोरखपुर लिटेररी फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन सत्र सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में हुआ।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दो फरवरी के कार्यक्रम
सुबह 11:20 बजे - सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र ‘संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 12:20 बजे - साहित्यिक संवाद के तहत ‘साहित्य का अंत:पुर’ पर परिचर्चा में ममता कालिया, प्रभात रंजन, नागेंद्र प्रताप, ऋषिकेश सुलभ शामिल होंगे।
दोपहर 1:45 बजे - मीडिया विमर्श में अजित अंजुम, राणा यशवंत, कुमार भावेश चंद्र और डॉ. योगेश मिश्र हिस्सा लेंगे।
दोपहर 3:25 बजे - मानवेंद्र त्रिपाठी द्वारा निर्देशित नाट्य प्रस्तुति ‘प्रेमचंद की कहानी प्रेमचंद की जुबानी’ का मंचन
4:45 बजे - सम्मान समारोह
शाम 6 बजे - ‘शब्द संध्या’ में शायर वसीम बरेलवी, कलीम कैसर, महेश अश्क, तनवीर गाजी, अखिलेश सिंह और अबरार कासिम मौजूद रहेंगे।

देखें शनिवार की दिनभर की हलचल

सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं बैंक कर्मी

Literary festival, Gorakhpur latest news, gorakhpur real time, see 01 february real time update
bank strike - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफ बीयू) के आह्वान पर बैंकों में हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में बैंक कर्मियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

पढ़ें पूरी खबर...

गोरखपुर में बैंकों में हड़ताल: दो दिनों में 600 करोड़ का कामकाज प्रभावित

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश की आधुनिक भारत की तस्वीर

Literary festival, Gorakhpur latest news, gorakhpur real time, see 01 february real time update
विज्ञान प्रदर्शनी के समापन अवसर पर सम्मानित विद्यार्थियों के साथ मुख्य अतिथि डीके सिंहा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में समापन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
 
प्रदर्शनी में आदर्श इंटर कॉलेज डोहरिया की सोनम साहनी के जल संरक्षण मॉडल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, नेहरू इंटर कॉलेज के आशुतोष के विद्युत ऊर्जा मॉडल को दूसरा और सरस्वती इंटर कॉलेज पिपरौली बाजार के जहांगीर आलम के बैंक सेफ्टी मॉडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि पार्षद आलोक सिंह बिशेन ने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर एनवीआरआई के डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, डॉ. वशिष्ठ मुनि पांडेय, डॉ. केएस श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल जोन डेलीकेसी में वार्षिक इंडोर गेम का शुभारंभ

Literary festival, Gorakhpur latest news, gorakhpur real time, see 01 february real time update
वार्षिक इंडोर गेम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : amarujala
खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास : प्रो. हरिशरण
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंट्रल जोन डेलीगेसी की ओर से 12 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. हरिशरण ने कहा कि खेल छात्रों के व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है। खेल के माध्यम से मन और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। आज विश्व के जितने भी विकसित देश हैं वहीं देश खेल में भी शीर्ष पर है।

डेलीगेसी के उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव ने 12 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रो. अजय कुमार शुक्ला, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. राजवंत राव, प्रो. मुकुंद शरण त्रिपाठी, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. एसके सिंह, प्रो. शीतला प्रसाद सिंह, प्रो. रवि शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहल संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालय सरैया में कान्हा अवलंबन कार्यक्रम का शुभारंभ

Literary festival, Gorakhpur latest news, gorakhpur real time, see 01 february real time update
‘कान्हा अवलंबन’ अभियान। - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई विषम परिस्थितियों में बाधित होने से बचाने के लिए पहल संस्था ने एक अनूठे ‘कान्हा अवलंबन’ अभियान की शुरूआत की है। पहले चरण में चरगांवा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सरैया से अभियान का उद्घाटन शनिवार को मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी और बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने किया। भविष्य में इसे अन्य ब्लॉकों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
 
बीएसए ने बताया कि चरगावां के संकुल सराय गुलहरिया के अंतर्गत आने वाले सात विद्यालयों में से ऐसे बच्चों का चयन किया गया, जिनके पिता की असमय मृत्यु हो गई है। कुल 88 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, कलर बॉक्स, इरेजर, शार्पनर, ज्यामिती बॉक्स आदि इस और आगामी सत्र के लिए उपलब्ध कराया गया। अकेले सरैया में 55 ऐसे बच्चे चिह्नित किए गए, जिनके पिता की असमय मृत्यु हो गई है। मुख्य अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पहल संस्था की तरफ से इस प्रकार के पुनीत कार्य की शुरूआत की जा रही है, जो इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगी।

विशिष्ट अतिथि बीएन सिंह ने कहा कि सरकार के साथ-साथ समाज को मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आगे आने की जरूरत है। पहल के अध्यक्ष डीके आर्य और डॉ. वीके श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चरगांवा, राजेश कुमार वैश्य, राकेश दुबे, राजेश सिंह, देवेंद्र आर्य, दिलीप सिंह, आशीष चोखानी आदि मौजूद रहे।

सामान्य ज्ञान पुस्तिका विमोचन
चरगांवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरैया की प्रधानाध्यापक अनीता श्रीवास्तव की ओर से संकलित सामान्य ज्ञान पुस्तिका का विमोचन सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी और बीएसए बीएन सिंह ने किया। पुस्तिका में कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार प्रश्नोत्तरी के रूप में पाठ्यक्रम को विकसित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed