फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Liquor started selling in morning three in custody

गोरखपुर: भोर में ही बिकने लगी शराब, तीन हिरासत में

Tue, 01 Nov 2022 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Nov 2022 10:31 AM IST
सार

देशी शराब की सरकारी दुकान के खुलने का समय सुबह दस बजे से होता है। छठ पर्व होने की वजह से घाटों पर भीड़ थी। कई लोग शराब लेने के इच्छुक थे। इसकी जानकारी होते ही तीन देसी शराब की दुकान के कर्मचारियों ने दुकान खोल दी और सुबह चार बजे से ही बेचने लगे थे।

विज्ञापन
Liquor started selling in morning three in custody
देशी शराब। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में अलग-अलग जगहों पर स्थित देसी शराब की दुकान सुबह चार बजे ही खोल दी। छठ पर्व होने की वजह से भीड़ भी आ गई और महंगे दामों पर कर्मचारी शराब बेचने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन दुकानों से एक-एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया था। देर शाम दुकान स्वामी के आने पर कर्मचारियों को सुपुर्द कर लाइसेंस की छायाप्रति ली गई। पुलिस लाइसेंस निरस्त करने के लिए आबकारी विभाग को भेजेंगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देशी शराब की सरकारी दुकान के खुलने का समय सुबह दस बजे से होता है। छठ पर्व होने की वजह से घाटों पर भीड़ थी। कई लोग शराब लेने के इच्छुक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही तीन देसी शराब की दुकान के कर्मचारियों ने दुकान खोल दी और सुबह चार बजे से ही बेचने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि लाइसेंस निरस्त करने के लिए आबकारी विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed