फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   liquer store in gorakhpur

गोशाला की आड़ में चल रहा था नकली शराब बनाने का धंधा, एक हिरासत में

Thu, 01 Oct 2020 12:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
liquer store in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के इंदिरा नगर स्थित एक गोदाम से आबकारी टीम ने बुधवार को भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के सामान बरामद किए। टीम ने वहां से एक धंधेबाज को हिरासत में लिया है। टीम का कहना है कि गोशाला की आड़ में वहां नकली देशी व अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी। टीम ने एक स्कूटर भी कब्जे में लिया है। टीम के अनुसार लगभग 50 लाख का शराब बनाने का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि बिहार चुनाव को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरानगर की एक गोशाला व गोदाम में नकली शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन


टीम ने सूचना पर विश्वास कर कैंट थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित गोदाम पर बुधवार को दबिश दी। जिसमें जिला आबकारी अधिकारी वीपी सिंह के नेतृत्व में राकेश के साथ अरविंद मिश्र, कृष्ण सिंह और अरविंद सिंह की टीम ने नकली रैपर, लाखों के ढक्कन और क्यूआर कोड बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि इससे विभाग को लाखों के राजस्व की क्षति हो रही थी। टीम अभी पकड़े गए धंधेबाज से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed