{"_id":"69444e1659aadba29a075c74","slug":"link-expressway-vehicles-will-now-not-be-allowed-to-travel-at-speeds-above-80-kmh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1169334-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस-वे: अब 80 से ऊपर नहीं दौड़ने दिए जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस-वे: अब 80 से ऊपर नहीं दौड़ने दिए जाएंगे वाहन
विज्ञापन
ठण्ढ़ बढ़ी तो गर्म कपड़े पहनकर निकले बच्चे । संवाद
विज्ञापन
कोहरे से थंमी रफ्तारः टोल प्लाजा से हो रहा अनाउंस-120 नहीं अब स्पीड लिमिट 80 किमी प्रतिघंटा
हादसों से बचाव के लिए गाड़ियों पर लगाया जा रहा रेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। घने कोहरे के कारण हादसों की आशंका को देखते हुए लिंक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी गई है। अब एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक चलाने की अनुमति नहीं होगी। पहले यह लिमिट 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि कम दृश्यता की स्थिति में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए टोल प्लाजा पर लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहनों के चालकों को सतर्क किया जा रहा है। अनाउंसमेंट के जरिये चालकों को कम गति से वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और फॉग लाइट का सही उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप पाठक ने बताया कि कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए एहतियातन स्पीड लिमिट को घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और मौसम की स्थिति में सुधार होने तक लागू रहेगी। इसके अलावा दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर रेडियम स्ट्रिप भी लगाई जा रही हैं, जिससे कम दृश्यता में भी वाहन दूर से स्पष्ट दिखाई दें। खासकर भारी वाहनों और सर्विस वाहनों पर यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
नयनसर टोल प्लाजा पर हाईमास्ट लाइट चार महीने से खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीपीगंज स्थित नयनसर टोल प्लाजा पर हाईमास्ट लाइट पिछले चार महीनों से खराब है। इसके अलावा सड़क पर रिफ्लेक्टर लाइट और रेडियम पट्टी भी नहीं लगाई गई है।
कोहरे के मौसम में चालकों को सतर्क करने की कोई व्यवस्था नहीं है। टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर नहीं लगाए गए हैं, जिससे न तो कम विजिबिलिटी की चेतावनी दी जा रही है और न ही ओवरस्पीडिंग से बचाव के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। केंद्र सरकार का निर्देश हैं कि सभी टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को लगातार अलर्ट किया जाए। स्थानीय नागरिकों ने जल्द सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं टोल मैनेजर प्रवीन सिंह ने बताया कि जल्द ही लाउडस्पीकर, रिफ्लेक्टर लाइट और रेडियम पट्टी की व्यवस्था कर यात्रियों को जागरूक किया जाएगा।