फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lineman fell from pole while repairing power fault died on spot

गोरखपुर: बिजली फाल्ट ठीक करने के दौरान पोल से गिरा लाइनमैन, मौके पर ही तोड़ दिया दम

Mon, 19 Jun 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा/पिपरौली।
संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा/पिपरौली। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jun 2023 02:42 PM IST
सार

एसडीओ नौसढ़ अखिलश मल्ल ने बताया कि बिजली के करंट से मौत नहीं लगती है, क्योंकि कहीं भी जलने के निशान नहीं हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा। जैतपुर फीडर की लाइन पर मेंटेनेंस काम करने के दौरान हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Lineman fell from pole while repairing power fault died on spot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में नौसढ़ उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात लाइनमैन शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे फाल्ट सही करते समय करंट की चपेट में आने से पोल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन करंट लगने से मौत बता रहे हैं, जबकि बिजली निगम की तरफ से करंट से मौत इन्कार किया जा रहा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता साफ हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, गीडा क्षेत्र के तेंनुआ निवासी नाथू प्रसाद का बेटा मनोज कुमार (32) वर्ल्ड क्लास सर्विसेज के संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। शनिवार की शाम को जैतपुर फीडर के सियर गैस गोदाम के पास फाल्ट आने पर सही करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गर्मी से राहत पाने के लिए नदी और पोखरे में नहा रहे चार बच्चे डूबे, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्ट सही करते समय करंट की चपेट में आने से पोल से नीचे गिर गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी 28 वर्षीय रुक्मिणी, पुत्री मीनाक्षी 11 वर्ष एवं पुत्र हिमांशु 8 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है।

एसडीओ नौसढ़ अखिलश मल्ल ने बताया कि बिजली के करंट से मौत नहीं लगती है, क्योंकि कहीं भी जलने के निशान नहीं हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा। जैतपुर फीडर की लाइन पर मेंटेनेंस काम करने के दौरान हादसा हुआ है। फीडर शटडाउन लिया गया था, या नहीं यह जांच का विषय है। घटना दुखद है, जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed