फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lineman bribery scandal Union angry over suspension

लाइनमैन घूसकांड: निलंबन पर भड़का संघ, बिना प्रमाण कैसे हो गई अभियंताओं पर कार्रवाई

Tue, 19 Sep 2023 12:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी शंभू प्रसाद ने कहा कि बिजली कनेक्शन को लेकर अक्सर शिकायतें सुनने में आती रहती हैंं। आए दिन कनेक्शन दिए जाने के नाम पर आरोप लगते रहे हैं। इस बार कनेक्शन जोड़ने पर रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है। संज्ञान लेकर प्रथमदृष्टया सभी पर सख्त कार्रवाई देकर एक संदेश भी दिया गया है।

विज्ञापन
Lineman bribery scandal Union angry over suspension
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर मंडल के तीन अभियंताओं के निलंबन के दूसरे दिन सोमवार को अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। अभियंताओं ने कहा कि निलंबन का आदेश सिर्फ वाहवाही लूटने की नीयत से किया गया है। अभियंताओं ने सवाल उठाया कि क्या रुपये के लेनदेन का कोई भी वीडियो प्रमाण सामने है? नहीं है तो किस आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कनेक्शन देने की पूरी कार्रवाई अभियंताओं की तरफ से की गई। इसमें किसी की ओर से अनियमितता नहीं बरती गई। क्या कनेक्शन दिए जाने को लेकर बैंक या अन्य किसी की तरफ से कभी शिकायत आई थी?
विज्ञापन


आदेश में साफ है कि लाइन शाम को काट दी गई थी। लेकिन लाइन काटने या रुपये मांगे जाने की शिकायत किसी के द्वारा किसी अभियंता से की गई थी? अगर की गई थी और उसके बाद विलंब हुआ तो इसमें उनके पर्यवेक्षणीय पद की लापरवाही प्रतीत होती और प्रबंधन की कार्रवाई का सभी अभियंता सहयोग करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नकली नोट गैंग: पूर्व विधायक के पौत्र का गुर्गा भी हत्थे चढ़ा, परपौत्र अभी भी फरार; ऐसे खुला था खेल

उन्होंने कहा कि संविदाकर्मियों को काम से हटाने या किसी प्रकार की कार्रवाई करने का अधिकार एसई, एक्सईन, एसडीओ और जेई के पास नहीं है। ऐसे में उनकी गलती की सजा अभियंताओं को दे दी गई।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी शंभू प्रसाद ने कहा कि बिजली कनेक्शन को लेकर अक्सर शिकायतें सुनने में आती रहती हैंं। आए दिन कनेक्शन दिए जाने के नाम पर आरोप लगते रहे हैं। इस बार कनेक्शन जोड़ने पर रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है। संज्ञान लेकर प्रथमदृष्टया सभी पर सख्त कार्रवाई देकर एक संदेश भी दिया गया है। बिजली निगम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा देने के लिए है। ऐसे मामले सामने आने से की बिजली निगम की छवि धूमिल होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed