फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Like Ahmedabad, players will get international facilities in the sports complex.

Gorakhpur News: अहमदाबाद की तरह ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

Sun, 17 May 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Like Ahmedabad, players will get international facilities in the sports complex.
गोरखपुर। जनपद में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के साथ अब विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि करीब 60 एकड़ जमीन में आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इससे गोरखपुर पूर्वांचल के बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। क्रिकेट स्टेडियम के बगल में कॉम्प्लेक्स बनने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा और युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा। परियोजना का असर आसपास के इलाकों के विकास पर भी पड़ेगा। सड़क, होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जमीनों की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास भी विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है, जहां क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, स्विमिंग, टेनिस और इनडोर गेम्स की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। वहां खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, फिटनेस, हॉस्टल और स्पोर्ट्स साइंस सेंटर जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की गई हैं। उसी तर्ज पर यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed