{"_id":"666ccf0c5358e98dae07ac54","slug":"lift-still-broken-in-aiims-patients-facing-problems-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-589498-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में अभी भी लिफ्ट खराब... मरीजों को हो रहीं दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में अभी भी लिफ्ट खराब... मरीजों को हो रहीं दिक्कत
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। अस्पताल के दूसरी-तीसरी मंजिल पर स्थित ओपीडी व आईपीडी में जाने के लिए लिफ्ट ही खराब है। मरीज या तो जो लिफ्ट चल रही है, वहां खड़े होकर इंतजार करें, या फिर सीढ़ी के रास्ते चढ़ें-उतरें। इस अव्यवस्था से अस्पताल आए मरीज व तीमारदारों का खिन्न होना लाजमी है। अस्पताल प्रबंधन के बार-बार बेहतर सुविधा के दावे के बावजूद कमियां दूर नहीं हो रही हैं।
एम्स में मरीजों व तीमारदारों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, यह सिर्फ कहने की बात है। मरीज को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक जूझना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत तो आने- जाने के लेकर ही है। दूसरी व तीसरी मंजिल पर स्थित ओपीडी में जाने के लिए जगह-जगह लगी लिफ्ट में से कई खराब पड़ी हैं। कोई बीच में ही अटक जाती है तो किसी का गेट ही नहीं खुलता है।
ओपीडी से खराब हालत सर्जिकल वार्डों की तरफ है। वहां तक जाने वाले अधिकांश पेशेंट सीढ़ी नहीं चढ़ सकते और लिफ्ट भी खराब है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को वहां तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परेशान तीमारदारों को सीढ़ी का ही सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
डॉक्टर को दिखाने के लिए दूसरी मंजिल पर जाना था। लिफ्ट में पहले से लोग खड़े थे। इस कारण लिफ्ट के दोबारा आने का इंतजार करना पड़ा। दूसरी बार भी भीड़ के चलते नहीं घुस पाई। तीसरे प्रयास में गई तब तक वहां भीड़ अधिक हो गई थी।
- चंदा देवी, गोरखपुर
मरीज के पैर में समस्या है। उसे सीढ़ी से लेकर उपर जाना कठिन है। जिस लिफ्ट के लिए इंतजार कर रहा था, वह काफी देर बाद भी नहीं आई। गली से गुजर रहे एक व्यक्ति से पूछा तो उसने लिफ्ट खराब होने की बात कही।
रमाकांत शर्मा- पीपीगंज
एम्स में घुटने के इलाज के लिए आया था। सीढ़ी चढ़ नही सकता हूं, इसलिए लिफ्ट का भरोसा था। लेकिन, एक लिफ्ट खराब होने के कारण दूसरी के आने का इंतजार करना पड़ा।
शाकिर आलम, पडरौना
एक तो यहां पर एक जगह सारा काम होता नही है। ऊपर से लिफ्ट भी खराब पड़ी है। जो सही है उस पर लोड है। इंतजार नहीं कर सकता, इसलिए सीढ़ी से चढ़कर जाना ही विकल्प है।
- शिवेंद्र प्रताप, ककराखोर